दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को 15 अगस्त से पहले बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस ने 3 लाख के इनामी  ISIS मोड्यूल के आतंकी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।  ISIS आतंकी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला बताया जा रहा है। रिजवान की गिरफ्तारी पर एनआईए ने 3 लाख रुपए का इनाम रखा था। एनआईए को रिजवान की बहुत दिनों से तलाश थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक रिजवान से की पूछताछ जा रही है।

दिल्ली और मुंबई के वीआईपी इलाकों की रेकी की थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, NIA ने आतंकी रिजवान को वांटेड घोषित किया था। रिजवान पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का सबसे कुख्यात आतंकी है। पुणे पुलिस और एनआई पुणे मॉड्यूल के कई आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रिजवान लंबे समय से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि इन आतंकियों ने दिल्ली और मुंबई के कई वीवीआईपी इलाकों की रेकी भी की थी। 

आतंकी घटना की फिराक में था

जांच एजेंसियों को शक है कि रिजवान 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर मंसूबे पर पानी फेर दिया। स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में भी कई आतंकियों को गिरफ्तार किया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version