Noida: सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ” मन की बात” पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी शमिल हुए।भाजपा के नारों के साथ उप मुख्यमंत्री का सोसायटी निवासियों ने स्वागत किया।


उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक निवासियों से संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ने पूरी संलिप्तता के साथ काम किया गया। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश के विकास के मुद्दे , शिक्षा , खेल और अन्य मुद्दे पर चर्चा की। आगामी लोकसभा चुनाव पर भाजपा को प्रदेष में पूर्ण बहुमत के साथ जिताने का अपील किया। इसी दौरान आयोजक भाजपा के सरस्वती शिशु मंडल के महामंत्री अमित नागपाल, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद रिजवी, अभय देव, ऋतुराज, गोपाल शर्मा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता, सोसाइटी निवासी मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version