दीपावली का त्योहार भले ही दीप जलाकर एक दिन मनाया जाता हो, लेकिन हम जानते हैं कि दीपावली सप्ताह की अपनी खास मान्यता है। इस बार इसकी शुरुआत 28 अक्टूबर से हो रही है। जोकि 3 नंवबर को भाई-दूज को शुभ दिन पर समाप्त होगा। इस दौरान किस दिन कौन से त्योहार है, राहु काल से लेकर तिथि, पक्ष और नक्षत्र तक है, चलिए यहां हम आपको एक साथ सारी जानकारी देते हैं..

28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दिवाली सप्ताह

इस साल रमा एकादशी 28 अक्टूबर को है। इस सप्ताह में प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, कार्तिक अमावस्या, दिवाली, नरक चतुर्दशी, धनतेरस, गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। धनतेरस पर यम के नाम दीप जलाए जाते हैं, इस दिन से दिवाली के 5 दिन के पर्व की शुरुआत होती है। साथ ही भाई दूज पर बहने भाई को तिलक कर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। आपको बता दें, इस सप्ताह में बुध का वृश्चिक राशि में गोचर होगा।

जानिए पूरा साप्ताहिक पंचांग 28 अक्टूबर- 3 नवंबर

  • 28 अक्टूबर 2024
  • व्रत-त्योहार – रमा एकादशी
  • तिथि – एकादशी
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – सोमवार
  • नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी
  • योग – ब्रह्म राहुकाल – सुबह 07.54 – सुबह 09.19

29 अक्टूबर 2024

  • व्रत-त्योहार – धनतेरस, यम दीपम, प्रदोष व्रत
  • तिथि – द्वादशी
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – मंगलवार
  • नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी
  • योग – इंद्र
  • राहुकाल – दोपहर 02.51 – शाम 04.15

30 अक्टूबर 2024

  • व्रत-त्योहार – काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
  • तिथि – त्रयोदशी
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – बुधवार
  • नक्षत्र – हस्त
  • योग – वैधृति, सर्वार्थ सिद्धि योग
  • राहुकाल – दोपहर 12.05 – दोपहर 01.28

31 अक्टूबर 2024

  • व्रत-त्योहार – नरक चतुर्दशी, दिवाली
  • तिथि – चतुर्दशी
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – गुरुवार
  • नक्षत्र –  चित्रा
  • योग – विष्कंभ
  • राहुकाल – दोपहर 01.27 – दोपहर 02.50

1 नवंबर 2024

  • व्रत-त्योहार – कार्तिक अमावस्या
  • तिथि – अमावस्या
  • पक्ष – कृष्ण
  • वार – शुक्रवार
  • नक्षत्र – स्वाती
  • योग – प्रीति
  • राहुकाल – सुबह 10.42 – दोपहर 12.04

2 नवंबर 2024

  • व्रत-त्योहार – गोवर्धन पूजा, अन्नकूट
  • तिथि – प्रतिपदा
  • पक्ष – शुक्ल
  • वार – शनिवार
  • नक्षत्र – विशाखा
  • योग – त्रिपुष्कर योग, आयुष्मान योग
  • राहुकाल – सुबह 09.19 – सुबह 10.42

3 नवंबर 2024

  • व्रत-त्योहार – भाई दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूज
  • तिथि – द्वितीया, तृतीया
  • पक्ष – शुक्ल
  • वार – रविवार
  • नक्षत्र – अनुराधा
  • योग – सौभाग्य
  • राहुकाल – शाम 04.16 – शाम 05.34

नोट: ये सभी जानकारी मीडिया वेबसाइट्स पर तमाम रिपोर्ट्स देखने के बाद लिखी गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version