Greater Noida: सूरजपुर कलेक्ट्रेट के बाहर किसानों का धरना जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के रात दिन के धरना प्रदर्शन में शुक्रवार को भारी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। सैकड़ों किसान पहले ही किसान धरना स्थल पर पहुंच चुके हैं। आज 2:00 बजे से किसानों के मुद्दों पर तीनों प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं डीएम गौतम बुध नगर के साथ वार्ता होगी।

जानबूझकर 10 साल से सर्किल रेट का रिवीजन नहीं किया
बता दें कि गौतमबुद्ध नगर जिले में 10 परसेंट के मुद्दे को एवं नए कानून को लेकर किसानों में भारी रोष है। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि गोरखपुर में नए कानून के अनुसार चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है। जबकि गौतम बुद्ध नगर में जमीनों की खरीद बाजार भाव से कम दर पर हो रही है। पिछले 10 वर्षों से जानबूझकर सर्किल रेट का रिवीजन नहीं किया गया है। चार गुना मुआवजा नहीं देना पड़े इसके लिए नाजायज पंचायतों को खत्म किया गया है।

मुद्दे हल होने तक जारी रहेगा आंदोलन
अखिल भारतीय किसान सभा अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा किसंयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका संकल्प है जब तक मुद्दे हल नहीं होते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट पर आंदोलन कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के मकसद से रखा गया है। आंदोलन के पहले चरण में 10% प्लाट के मुद्दे पर प्रस्ताव पास कर शासन को संदर्भित किए गए थे। दूसरे चरण में शासन ने प्रस्तावों पर निर्णय लेने हेतु कमेटी का गठन किया था। कमेटी की रिपोर्ट 31 अगस्त को शासन को दाखिल हो चुकी है। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे किसानों में रोष है बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन में किसान सभा, किसान परिषद, जय जवान जय किसान मोर्चा, किसान संघर्ष समिति ऐछर और संयुक्त किसान मोर्चा शामिल हैं। किसानों की आज फिर जिला प्रशासन से वार्ता होगी। यदि वार्ता सकारात्मक रही तो धरना समाप्त हो सकता है। अन्यथा किसान आगे का निर्णय लेंगे। किसान दिल्ली कूच या पंचायत का ऐलान कर सकते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version