थाना दादरी पुलिस ने बीते रविवार को दहेज केस के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसपर अपनी पत्नी को 2 लाख दहेज की लालच में करंट लगाकर मारने का आरोप था। आरोपी बुलंदशहर का रहने वाला है।

क्या है मामला?

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार को वादी ने पुत्री से अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रूपये नकद की मांग पूरी न होने पर बिजली का करंट लगाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। जिसपर वादी ने परिवारजन सोयेब (पति), नजाकत (ससूर), साकिर (चाचा), रूबीना (चाची) के खिलाफ प्रार्थना पत्र दाखिल किया। जिस पर थाना दादरी ने दहेज अधिनियम पंजीकृत कराया था।

अब रविवार को थाना दादरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त सोयेब को गिरफ्तार कर लिया है। सोयेब पुत्र नजाकत मौहल्ला हफीजपुरा थाना बी.बी नगर बुलन्दशहर का निवासी है और उसकी उम्र-करीब 20 है। अभियुक्त को एनटीपीसी दादरी बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया ।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version