Noida: बदायूं जिले के रहने वाले देव पाल ने 14 साल पहले पूजा से शादी की थी। शादी के बाद कई साल तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों के तीन बच्चे हैं। नोएडा सेक्टर-63 कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बीते कुछ सालों में दोनों के रिश्तों के बीच शक ने अपना डेरा डाल लिया था। छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई के बाद से पूजा और देव पाल अलग-अलग रहने लगे थे।

शक में पति बना हत्यारा

कोतवाली प्रभारी के मुताबिक बीते दो मार्च को चोटपुर कॉलोनी में अवैध संबंध के संदेह में पति देव पाल ने अपनी पत्नी पूजा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद तीन मार्च को महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर की पूजा का विवाह बदायूं के ही देव पाल से करीब 14 वर्ष पूर्व हुआ था।

दो मार्च को पत्नी से मिलने आया था देवपाल

घटना दो मार्च की है, जब देवपाल अपनी पत्नी से मिलने अपने मकान पर पहुंचा। जब देवपाल चोटपुर कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचा तो उसके घर में रहने वाले किराएदार ने मकान का दरवाजा खोला। पुलिस की जांच में पता चला कि पत्नी के पास कुछ देर रहने के बाद देवपाल वापस चला गया। पूजा सेक्टर-69 में एक कंपनी में काम करती थी। महिला की हत्या के बारे में तब पता चला, जब पूजा के साथ काम करने वाली महिलाएं उसके घर पहुंचीं, तो वो बेड़ पर पड़ी मिली। दोनों के तीन बच्चे हैं। दो लड़की और एक लड़का है। 

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version