Greater Noida West में मेट्रो बनाने के मुद्दे को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने लगभग 15 किलोमीटर लंबी एक्वा मेट्रो लाइन नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक एक्वा लाइन के विस्तार की मांग की। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इससे नोएडा के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों को काफी राहत मिलेगी। आपको बता दें ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनने जा रहे रूट को केंद्र ने खारिज कर दिया है। जिसके बाद से मेट्रो की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासी प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

विधानसभा में बोले विधायक धीरेंद्र सिंह

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वर्तमान में मेट्रो की जरूरत है। नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो बन जाने से लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने विधानसभा में नियम 51 के तहत नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो रूट बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां मेट्रो बन जाने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट वासियों को दिल्ली तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। यही नहीं इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद नोएडा सेक्टर 51 और नॉलेज पार्क-5 भी कनेक्ट हो जाएंगे।

“एक्सटेंशन में तेजी से बढ़ी है आबादी”

विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि नोएडा एक्सटेंशन में तेजी से आबादी बढ़ रही है। यहां पर लाखों की संख्या में खरीददारों ने फ्लैट खरीदा है। लाखों की संख्या लोग यहां पर रहते भी हैं। यहां के लोगों के आवागमन के लिए बेहतरीन साधन उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version