Noida: नोएडा में साइबर फ्राड की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी यहां साइबर ठग गिरोह पकड़ा जाता है तो कभी साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। अब एक महिला डॉक्टर से जालसाजों ने पोर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का डर दिखाकर 59 लाख रुपये की ठगी कर ली। सेक्टर-77 निवासी डॉ. पूजा गोयल की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुंबई पुलिस अधिकारी बनकर किया था कॉल
डॉ. पूजा दिल्ली के एक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। पुलिस को दी शिकायत में डॉ. पूजा गोयल ने बताया कि 13 जुलाई को उनके पास एक नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने टेलीफोन रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताते हुए कॉल कथित तौर पर मुंबई के तिलक नगर पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दी। वहां से बताया गया कि उनके मोबाइल नंबर से पोर्न वीडियो भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही पोर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का आरोप लगाते हुए अरेस्ट वारंट जारी होने की जानकारी की बात कही। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग केस में नरेश गोयल के साथ सामने आने की बात कही। इसके साथ ही साइबर ठगों ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज करने की धमकी दी।

बेटी को अपहरण करने की दी धमकी
साइबर ठगों ने डॉक्टर की बेटी का अपहरण करने और जीवन बर्बाद करने की धमकी भी दी गई। इससे बाद वीडियो कॉल पर करीब 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। जिससे डरकर डॉ. पूजा ने 15 जुलाई को 59.54 लाख रुपये जालसाजों के बताये खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी जालसाजों ने महिला पर और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाना शुरू किया तब उन्हें ठगी की आशंका हुई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version