लोकसभा चुनाव 2024 में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को है। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं इससे पहले बुधवार को सागर और हरदा में पीएम मोदी की जनसभा और राजधानी भोपाल में रोड शो का कार्यक्रम रखा गया है। दोपहर को सागर में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जहां एक ओर जनता का अभिवागन स्वीकार किया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर जमकर बरसे।

“सागर ने मन बना लिया-फिर एक बार मोदी सरकार”
प्रधानमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा “कि पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकॉर्ड वोटों से जिताया था। सागर ने फिर मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार। मध्य प्रदेश की पहचान बीमारू राज्य के तौर पर होती थी. आज वही मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।” इसके साथ ही पीएम ने लोगों को केन-बेतवा लिंक परियोजना का ऐतिहासिक काम शुरू होने की भी जानकारी दी.

कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन- पीएम
इसके बाद कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा “कि कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की सबसे बड़ी दुश्मन है। कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं विकास तब होता है, जब सही नीतियां हों, सही विजन हो. इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश, विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।” 


Share.
Leave A Reply

Exit mobile version