ग्रेटर नोएडा में सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मामले में तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी अय्याशों को गिरफ्तार कर लिया है। महज 2 घंटे में ही पुलिस ने दबंगों को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने बीएमडब्ल्यू गाड़ी भी बरामद कर ली है।

क्या था पूरा मामला
पूरा मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का है। 2 मई की रात 1 बजे ग्रेटर नोएडा एक्‍सप्रेसवे पर एक फोर्ड ईकोस्‍पोर्ट कार को BMW सेडान ने ओवरटेक कर लिया। फोर्ड कार एक महिला चला रही थी। BMW में सवार दबंगों ने महिला का करीब दो किलोमीटर तक पीछा किया। उसने कार नहीं रोका तो दबंगों ने हमला करते हुए महिला की कार पर बोतल और पत्थर बरसाए गए। बैक गेयर में गाड़ी भगाकर महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सोशल मीडिया पर रोडरेज का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार सवार डरी हुई महिला को मदद के लिए किसी को बुलाते सुना जा रहा है। करीब दस मिनट तक दबंगों ने कार सवार महिला का पीछा किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version