Noida: गौतमबुद्ध नगर में छठ पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। नोएडा स्टेडियम और यमुना घाट पर कुंड बनाया जा रहा है। जहां लाखों की संख्या में लोग इकट्ठा होंगे। हर साल की तरह इस बार भी नोएडा स्टेडियम में छठ पर्व का आयोजन होना है। नोएडा स्टेडियम में दिल्ली एनसीआर की सबसे बड़ी छठ पूजा होती है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस साल छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर को नहाय खाए से होगी। जिसके बाद 18 नवंबर को व्रतियों के द्वारा पूरा दिन का उपवास रखकर संध्या के समय खरना पूजा की जाएगी। अगले दिन यानी 19 नवंबर को दोबारा व्रत रखते हुए अस्तचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दी जाएगी और 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हुए इस महापर्व का समापन होगा।

नोएडा का सबसे बड़ा कुंड

नोएडा स्टेडियम में दिल्ली एनसीआर की सबसे बड़ी छठ पूजा होती है। यहां पर नोएडा का सबसे बड़ा कुंड बनाया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। स्टेडियम में ही महिलाओं के लिए 100 से अधिक चेंजिंग रूम बनाए गये हैं।

विकास तिवारी और अंशिका सिंह बांधेंगे समां

छठ पूजा कार्यक्रम में सेलिब्रिटी को भी बुलाया गया है। सिंगर विकास तिवारी और और अंशिका सिंह कार्यक्रम में समां बांधेंगे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version