प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। पीएम मोदी ने जहां एक बार फिर से राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय सौंपा है, तो वहीं अमित शाह के हाथों में अभी भी गृह मंत्रालय की कमान है। वहीं नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। गडकरी का साथ देने के ल‍िए अल्‍मोड़ा से सांसद अजय टम्‍टा और दिल्‍ली से सांसद हर्ष मल्‍होत्रा को मंत्री (MOS) बनाया गया है। विदेश मंत्रालय एक बार फ‍िर एस. जयशंकर के पास होगा।

किसको मिला कौन सा मंत्रालय
इसके अलावा अश्विनी वैष्णव को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। वहीं वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीता रमण के पास ही रहने वाला है। मनोहर लाल खट्टर को शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री, शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री, जीतनराम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय,शोभा करंदलाजे को एमएसमएमई राज्य मंत्री, पीयूष गोयल को कॉरपोरेट मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय,जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया। वहीं तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री, भूपेन्द्र यादव वन और पर्यावरण मंत्री होंगे। किरेन रिज़िजू को संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया, सीआर पाटिल को जल शक्ति मंत्रालय दिया गया। गजेंद्र शेखावत को संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय दिया गया और सुरेश गोपी को संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री बनाया गया। सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्री बनाया गया। राममोहन नायडू को सिविल एविएशन मंत्रालय, अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय, चिराग पासवान युवा कल्याण व खेल मंत्रालय, रवनीत सिंह बिट्टू को अल्पसंख्यक राज्यमंत्री, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। प्रहलाद जोशी को उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय सौंपा गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version