Noida: प्रतिबंधित कछुआ बेचने के लिए नोएडा आई दो महिला तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना फेस 1 पुलिस ने महिला तस्करों के पास से 14 कछुए बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली पर शुभ माने जाने वाले कछुओं के मीट और सूप के लिए होटल में सप्लाई किया जाना था। दोनों महिलाएं मथुरा के यमुना नदी से कछुआ पकड़ नोएडा लाई थीं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस तस्करी के इस गिरोह की गहराई से जांच कर रही है। 


दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के मांस का बनता है खास डिश
सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए कछुओं की दुर्लभ प्रजाति का मांस फाइव स्टार होटलों के मेन्यू का हिस्सा होता है। कछुओं का सूप एक महंगा और खास डिश माना जाता है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि ये कछुए संरक्षित प्रजातियों के हैं और इनकी तस्करी एक गंभीर अपराध है। बता दें कि कछुए सिर्फ सूप बनाने तक ही सीमित नहीं, बल्कि इनके ऊपरी खोल से दवाइयां भी बनाई जाती हैं।

पश्चिम बंगाल में कछुओं की अधिक डिमांड
गौरतलब है कि कछुआ तस्करी का जाल सिर्फ नोएडा या मथुरा तक ही सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश से कछुए तस्करी कर पश्चिम बंगाल तक पहुंचाए जाते हैं। जहां महंगे दामों में बेचा जाता है। पश्चिम बंगाल में कछुए का मांस खाने का शौक आम है। वहां मोटी रकम लेकर परोसा जाता है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने कबूला कि वे कछुओं को पश्चिम बंगाल भेजने की योजना बना रही थीं। जहां उन्हें अच्छे दामों पर बेचा जाता।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version