Greater Noida: यमुना गौर सिटी में बिल्डर के द्वारा जबरन ग्रामीणों का रास्ता रोकने पर यमुना गौर सिटी में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। शनिवार देर रात महिलाओं और ग्रामीणों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। मौके पर भारी पुलिस तैनात किया गया है।

रास्ता रोकने पर शुरू हुआ विवाद

मामला रबूपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां यमुना एक्सप्रेस के बगल यमुना गौर सिटी बनाई गई है। आसपास के ग्रामीणों का आरोप है कि बिल्डर ने ग्रामीणों के आने-जाने का रास्ता रोक दिया है। इसी के चलते शनिवार रात महिलाओं और ग्रामीणों ने यमुना गौर सिटी में बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया।

भारी पुलिस बल तैनात

मामले की जानकारी होने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं, रविवार सुबह भी ग्रामीण यमुना गौर सिटी के पास एकजुट हुए। ग्रामीणों ने रास्ता छोड़ने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण रास्ता छोड़ने जाने की मांग पर अड़े रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version