Noida: दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेजी से गिर रहे तापमान ने शनिवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा में ठिठुरन बढ़ा दी है। जिसके चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ठंड का असर गौतमबुद्ध नगर जिले के सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से निकल रहे हैं।

चारों तरफ पसरा सन्नाटा

पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं से नोएडा- ग्रेटर नोएडा समेत पूरे दिल्ली एनसीआर में कड़कड़ाती ठंड़ पड़ रही है। जिसके चलते दिन में ठंड़क बनी हुई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कड़कड़ाती सर्दी में लोग अलाव तापते दिखे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते सड़कों पर चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से पूरे दिन कंपकंपा देने वाली ठंडक बनी हुई है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

गौतमबुद्धनगर जिलें में लोगों को पहाड़ों सी ठंड का अहसास हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान गिरा तो जिला प्रसासन ने अलर्ट जारी किया है. जिले शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी यही हाल रहने वाला है। विभाग की ओर से कोल्ड अलर्ट जारी किया है। रविवार से दिन के समय तापमान बढ़ना शुरू होगा लेकिन रात के समय इसमें गिरावट बनी रहेगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version