अलीगढ़ के खैर कोतवाली परिसर में मंगलवार को एक फरियादी महिला ने केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला थाना स्तर पर सुनवाई न होने के चलते परेशान थी। वो मंगलवार को अपने पुत्र के साथ कोतवाली आई थी, जिसके बाद पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर लिया। पुलिस ने आग बुझाकर महिला को अस्पताल भेजा और बेटे को हिरासत में लिया है।

अलीगढ़ में महिला का आत्मघाती कदम

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ के खैर कोतवाली परिसर में एक फरियादी महिला ने थाने मे सुनवाई न होने के चलते केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। महिला पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर लगातार थाने के चक्कर काट रही थी। महिला ने थाने में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर एक मामला भी दर्ज कराया था। लेकिन थाना स्तर पर सुनवाई न होने के परेशान होकर पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। जेठ से प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। जेठ 5 लाख देकर प्रॉपर्टी खाली कराना चाहता है, लेकिन महिला 10 लाख मांग रही। जेठ पर पुलिस से कार्रवाई का दबाव बनवाने के लिए महिला ने ये कदम उठाया है।

आग लगाते ही मचा हड़कंप

महिला ने जैसे ही खुद को आग लगाया। वैसे ही थाने में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोग तेजी से इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने आग बुझाने में जान लगा दी और जल्द से जल्द आग बुझाकर उसे अस्पताल भेजा, जहां पर पीड़ित महिला का ईलाज जारी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

पीड़िता का बेटा पुलिस हिरासत में

जानकारी के मुताबिक, महिला कोतवाली अपने बेटे के साथ आई थी। घटना के बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा, तो बेटे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version