Noida: उत्तर प्रदेश की हाईटैक सिटी नोएडा में शुक्रवार से विमेंस नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप फॉर राजामाता जीजाबाई ट्रॉफी का आयोजन होने वाला है। ये स्पोर्ट्स इवेंट 14 अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, भारतीय रेलवे और कई टीमें भाग लेंगी। उत्तर प्रदेश फुटबॉल अध्यक्ष अरविंद मेनन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ये जानकारी साझा की।

ग्रेटर नोएडा में 14 अक्टूबर तक होगा फुटबॉल टुर्नामेंट

नोएडा में 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक फुटबॉल विमेंस नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसकी शुरुआत 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे की जाएगी। उत्तर प्रदेश फुटबॉल अध्यक्ष अरविंद मेनन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी को इसकी जानकारी दी और बताया कि टीमें नोएडा आ चुकी हैं। अब खेल का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश फुटबॉल अध्यक्ष अरविंद मेनन ने मुकाबलों के सही तरह से संपन्न होने की बात कही है।

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे मुकाबले

इस फुटबॉल टुर्नामेंट के मुकाबले ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाएंगे। 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उदघाटन होगा, भाग लेने वाली सभी टीमें पहले ही नोएडा पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश फुटबॉल अध्यक्ष अरविंद मेनन का कहना है कि उन्हें प्रशासन का पूरा सपोर्ट है।

सीएम योगी ने किया 18 स्टेडियम का वादा

उत्तर प्रदेश फुटबॉल अध्यक्ष अरविंद मेनन ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंच से 18 स्टेडियम देने की बात कही है। बीते दिनों लखनऊ में हुए एक मैच के दौरान सीएम योगी करीब डेढ़ घंटे स्टेडियम में मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश सरकार और प्रसाशन स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काफी सक्रिय है।

हरियाणा इलेक्शन पर क्या बोले उत्तर प्रदेश फुटबॉल अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश फुटबॉल अध्यक्ष अरविंद मेनन ने हरियाणा इलेक्शन पर भी बात की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का संघर्ष है। साथ ही कांग्रेस पार्टी की हार पर कहा कि कांग्रेस औंधे मुंह गिरी है। उत्तर प्रदेश फुटबॉल अध्यक्ष अरविंद मेनन ने अपनी बातचीत में ये भी कहा कि बीजेपी सरकार स्पोर्ट्स और खिलाड़ियों को लेकर काफी सजग है। सरकार सभी तरह से खिलाड़ियों की मदद में आगे रहती है। उत्तर प्रदेश फुटबॉल अध्यक्ष अरविंद मेनन ने बताया कि वो लगातार प्रशासन के अधिकारियों के टच में हैं। प्रशासन में शामिल अधिकारी से लेकर तमाम लोग और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्पोर्ट्स को लेकर काफी एक्टिव हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version