Meerut: मेरठ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बसपा का दामन थाम लिया है। बिजौनर से बीएसपी प्रत्याशी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी ज्वाइन की। इतना ही नहीं बल्कि जोगिंदर सिंह के साथ 12 से ज्यादा लोग बसपा में शामिल हुए हैं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार अपनी-अपनी तैयारियां कर रही है। एक के बाद एक दल बदल का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है और बसपा में शामिल हो गए हैं। इस दौरान उनके साथ कई और कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी को ज्वाइन किया।

जोगिंदर सिंह का राजनीतिक करियर

वहीं, अगर जोगिंदर सिंह के राजनीतिक करियर की बात करें तो 1985 में पहली बार वह फगवाड़ा से विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने 1992 में भी यहीं से चुनाव लड़ा था। जिसमें वह फिर चुनाव जीते और पंजाब सरकार में पीडब्लयूडी मंत्री भी बने। 1997 में वे चुनाव हार गए। लेकिन 2002 में फिर कांग्रेस ने उन पर विश्वास जताया और फगवाड़ा से तीसरी बार विधायक बने और सरकार में सामाजिक सुरक्षा मंत्री बने। इसके बाद 2007 और 2017 में कांग्रेस पार्टी ने इन पर विश्वास जताया परंतु वह हार गए।

आप में हुए थे शामिल

बता दें कि, साल 2022 में पंजाब कांग्रेस के अनुसूचित जाति से जुड़े बड़े नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया और आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाली ने पार्टी ज्वाइन कराई थी। वैसे जोगिंदर सिंह पूर्व में आर्मी अफसर भी रह चुके हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version