आज का राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन और करियर में मिलेंगे अच्छे संकेत
- Shiv Kumar
- 21 Sep, 2026
21 सितंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। आज मेष राशि वालों के रुके काम पूरे होने के साथ अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जबकि वृष राशि को पुराने निवेश और अटके धन से लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। कर्क को सहयोग और अच्छी खबर मिलेगी, वहीं सिंह की संपत्ति से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। कन्या को मेहनत का परिणाम मिलेगा और तुला के व्यापार में लाभ के संकेत हैं। वृश्चिक को करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धनु को रुका पैसा मिलने की उम्मीद है। मकर, कुंभ और मीन के लिए भी नौकरी, व्यापार और परिवार से जुड़े अच्छे संकेत हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का पूरा हाल।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सोमवार उपलब्धियों से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के सामने नए अवसर आएंगे। दोस्तों के जरिए बने नए संपर्क आगे चलकर काम आ सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और वे दूसरी रचनात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और व्यस्त दिनचर्या के बीच भी आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे। शाम को पसंदीदा काम करने से मन को सुकून मिलेगा और दिनभर की थकान भी कम महसूस होगी।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। आपकी मधुर वाणी और शांत व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा, इसलिए बातचीत में इसी तरह संतुलन बनाए रखें। बचपन का कोई दोस्त अचानक मिल सकता है, जिससे पुरानी यादें फिर ताजा होंगी। परिवार से दूर रहने वालों को अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। लंबे समय से किया गया निवेश लाभ दे सकता है और अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी। किसी भी परिस्थिति में संतुलित सोच बनाए रखना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पुराने मामलों को सुलझाने और नए काम आगे बढ़ाने वाला है। परिवार से जुड़ी किसी पुरानी समस्या का समाधान बुजुर्ग की मदद से निकल सकता है। इससे घर में फिर से खुशियों का माहौल बनेगा। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी और नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज पहल कर सकते हैं। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और काम का दबाव होने के बावजूद आप जिम्मेदारियां संभाल लेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है, जिसमें आप सहयोग करेंगे। सुबह थोड़ी शारीरिक गतिविधि आपको पूरे दिन तरोताजा रखेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सहयोग और सफलता के संकेत दे रहा है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लंबे समय से अटके काम को आगे बढ़ाने में मदद कर सकती है। बच्चों को स्कूल से जुड़ी किसी गतिविधि या यात्रा का अवसर मिल सकता है, जिससे वे उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग आपको भावनात्मक मजबूती देगा। कुछ लोग प्रतिस्पर्धा के चलते आपके बारे में गलत बातें कह सकते हैं, लेकिन आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। आपकी प्रतिष्ठा पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। शाम को मिलने वाली अच्छी खबर परिवार का माहौल खुशियों से भर सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज किसी बड़ी इच्छा के पूरा होने की संभावना बन रही है। मकान, प्लॉट, दुकान या अन्य संपत्ति से जुड़ी योजना आगे बढ़ सकती है। संतान के करियर या नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी आएगी। लंबे समय से परेशान कर रही किसी समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि जिस काम का पर्याप्त अनुभव न हो, उसे बिना सलाह के करने से बचें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको गलत फैसले से बचा सकता है। जीवनसाथी के साथ यात्रा या किसी शांत और खूबसूरत जगह घूमने की योजना बन सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सोमवार आत्मविश्वास और उपलब्धियों का दिन हो सकता है। आपका विनम्र और शांत व्यवहार दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। हालांकि खर्चों पर नजर रखना जरूरी है, क्योंकि कुछ गैर-जरूरी खर्च अचानक सामने आ सकते हैं। बेवजह की बहस और विवाद से दूरी बनाए रखें। प्रकृति के बीच समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी आपसे अपनी किसी इच्छा को पूरा करने के लिए कह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। खेलों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार से जुड़े फैसलों का दिन है। अगर आप अपनी पसंद की जगह पर ट्रांसफर चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन करने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों के बीच समझ बेहतर होगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी बात को बड़ा विवाद बनाने से बचें। विद्यार्थियों को अनुभवी या वरिष्ठ लोगों से पढ़ाई में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है, लेकिन कोई बड़ा नया निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास आज काफी मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके नए विचार और काम करने का अलग तरीका वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान खींच सकता है। आपके काम की प्रशंसा होने के साथ नौकरी में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी है। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का अवसर मिलने की खबर आ सकती है। कारोबार के सिलसिले में होने वाली यात्रा भविष्य में लाभ दे सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मेहनत का परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज राहत और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी विशेष आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त और महत्वपूर्ण रह सकता है। आप खुद पर पहले से ज्यादा भरोसा महसूस करेंगे और जरूरी काम को पूरी एकाग्रता के साथ पूरा करेंगे। व्यस्तता के बीच भी बच्चों और परिवार को समय दे पाएंगे। परिवार के साथ घूमने की योजना भी बन सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने का विचार आएगा। कंस्ट्रक्शन से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। विवाहित जातक किसी मांगलिक या पारिवारिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। कारोबारी बैठक में किसी बड़ी कंपनी के साथ महत्वपूर्ण समझौता होने की संभावना है। वकालत से जुड़े लोगों को पुराने क्लाइंट से आर्थिक लाभ मिल सकता है। अनुभव और आत्मविश्वास का मेल आज आपके लिए नए अवसरों का रास्ता खोल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज अपनी मेहनत का परिणाम मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए नई स्किल सीखने पर भी आपका ध्यान रहेगा। समाज में किए गए किसी अच्छे काम के लिए सम्मान या प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। शाम का समय परिवार के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के सिलसिले में ऑफिसियल यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ी नोकझोंक संभव है, लेकिन बातचीत से स्थिति आसानी से संभाली जा सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। फाइनेंस या सेल्स से जुड़े लोगों को अपने पुराने अनुभव का फायदा किसी नए अवसर को हासिल करने में मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्यार और समझ बनी रहेगी। कारोबार के जरूरी काम पूरे होने से दूसरे कामों पर ध्यान देना आसान होगा। बच्चों की रचनात्मकता और उपलब्धियां आपको खुशी देंगी। जीवनसाथी की इच्छाओं और अपेक्षाओं को समझकर उन्हें पूरा करने की कोशिश रिश्ते को और मजबूत करेगी। ऑफिस में सहकर्मी आपकी कार्यक्षमता और अनुभव की सराहना कर सकते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






