ग्रेटर-नोएडा

top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news
top-news

नोएडा में हत्या के मुकदमे का 17 साल बाद फैसला, 10 को उम्रकैद, आर्म्स एक्ट में पांच को तीन-तीन साल की सजा

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2009 के हत्या और जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने 10 दोषियों को उम्रकैद सुनाई है। सभी पर 15-15 हजार रुपये जुर्माना लगा है। आर्म्स एक्ट में पांच दोषियों को तीन-तीन साल की सजा मिली है।

top-news

बीटेक छात्र ने सुसाइड से पहले मां के नाम लिखा आधे पेज का नोट, माफी मांगी, शव लेकर राजस्थान लौटे परिजन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-2 में बीटेक छात्र आदर्श का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस को मां के नाम लिखा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्र ने अपनी उम्मीदें पूरी न होने की बात कही। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

top-news

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर की मौत, बाथरूम में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव मंगलवार सुबह सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। वह 2023 बैच की अधिकारी थीं। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका है। पुलिस अधिकारी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

top-news

तीन महिलाओं को फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट बेचने का मामला, धोखाधड़ी के आरोप में बिल्डर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में जमीन के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी बिल्डर अनुराग प्रताप राय को दनकौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए अधिसूचित जमीन पर प्लॉट बेचे गए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

top-news

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एओए को मेंटेनेंस हैंडओवर नहीं देने का मामला, बिल्डर पर दो साल से प्रक्रिया रोकने का आरोप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हवेलिया वैलोनिया पार्क सोसाइटी में हैंडओवर को लेकर निवासियों ने हंगामा किया। बिल्डर पर बाउंसर बुलाकर धक्का-मुक्की कराने का आरोप है। प्राधिकरण पहले ही एओए को मेंटेनेंस सौंपने के निर्देश दे चुका है। पुलिस ने समाधान के लिए दो दिन का समय दिया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी का तबादला, डॉ. बलकार सिंह बने नए सीईओ, प्रवीण वर्मा शामली के डीएम

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक फेरबदल के तहत सीईओ रवि कुमार एनजी का तबादला यूपीसीडा में किया गया है। उनकी जगह डॉ. बलकार सिंह नए सीईओ बने हैं। वहीं, प्राधिकरण के एसीईओ प्रवीण वर्मा को शामली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। शीर्ष पदों पर बदलाव हुआ है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में हत्या के आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो घायल, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में किसान इस्माइल की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मुठभेड़ में राजकुमार और सचिन गोली लगने से घायल हुए, जबकि दो साथी कॉम्बिंग में पकड़े गए। आरोपियों से तमंचे, चाकू, लोहे की रॉड और मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचे बरामद

ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 थाना पुलिस की मुठभेड़ में चेन स्नैचिंग के दो आरोपी घायल हो गए। इनमें 25 हजार रुपये का इनामी दीपू उर्फ पप्पू भी शामिल है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी की अपाचे बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में ऑटो चालक से 10 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी, रिश्तेदार बनकर पांच बार में ट्रांसफर कराई रकम

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा में रहने वाले ऑटो चालक जुगल किशोर से रिश्तेदार बनकर 10 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने 12 हजार रुपये भेजने का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया और पांच बार में रकम ट्रांसफर करा ली। शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर 44 गांवों के किसानों का प्रदर्शन, 4 प्रतिशत अतिरिक्त आबादी भूखंड के लिए अनिश्चितकालीन धरना

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से प्रभावित 44 गांवों के सैकड़ों किसानों ने चार प्रतिशत अतिरिक्त आबादी भूखंड की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आंदोलन में महिला किसान भी शामिल हुईं। किसानों ने मांग पूरी होने तक प्राधिकरण कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की घोषणा की है।

top-news

नोएडा में सीबीआई और एनआईए अधिकारी बनकर एनआरआई वकील से 3.80 करोड़ ठगे, 21 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

नोएडा में अमेरिका से लौटे रिटायर्ड वकील अतुल तलवार से साइबर ठगों ने 3.80 करोड़ रुपये ठग लिए। पहलगाम आतंकी हमले में फंसाने का डर दिखाकर उन्हें 21 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा गया। पुलिस ने भारतीय खातों में भेजी रकम में से चार लाख रुपये फ्रीज कराए हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति और सास-ससुर गिरफ्तार, दहेज के लिए जहर देने का आरोप

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। दस दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अजीमुद्दीन गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ हापुड़ और गाजियाबाद समेत कई थानों में केस दर्ज

ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने महिला से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अजीम उर्फ अजीमुद्दीन को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर महिला से मारपीट और धमकी देने का भी आरोप है। उसके खिलाफ कई अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

top-news

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में नाले से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, शरीर पर चोट के निशान नहीं, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित नाले में रविवार को 58 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम का शव मिला। वह कोंडली में रहकर हाउसकीपिंग का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, वह शराब पीने निकले थे। पुलिस ने नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

top-news

ग्रेटर नोएडा में दिनेश नागर बने करप्शन फ्री इंडिया के जिलाध्यक्ष, बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाएंगे अभियान

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र निवासी मास्टर दिनेश नागर को करप्शन फ्री इंडिया संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। खेरली नहर स्थित कार्यालय पर उनका स्वागत हुआ। उन्होंने जिले में भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ अभियान चलाने, गांव-गांव लोगों को जोड़ने और जनसमस्याएं उठाने की बात कही।

top-news

ग्रेटर नोएडा में खेत जा रहे युवक को रास्ते में रोककर पीटा, सिर में आई चोट, घायल युवक निजी अस्पताल में भर्ती

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में खेत जा रहे नकुल को तीन युवकों ने रास्ते में रोककर पीट दिया। मारपीट में उसके सिर में चोट आई है। बचाने पहुंची बहन से भी अभद्रता और धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

top-news

ग्रेटर नोएडा के तिरथली गांव में 3.16 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा, विधायक धीरेंद्र सिंह बोले- बदल रही जेवर की तस्वीर

ग्रेटर नोएडा के जेवर विधानसभा क्षेत्र के तिरथली गांव में विधायक धीरेंद्र सिंह ने करीब 3 करोड़ 16 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। जनसभा में उन्होंने एयरपोर्ट, उद्योग, रोजगार और सड़क संपर्क से क्षेत्र में बदलाव आने का दावा किया। सामाजिक भाईचारे पर भी जोर दिया।

top-news

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में बाइक सवार बदमाश ने महिला को परिचित बताकर दिया झांसा, कुंडल और अंगूठी छीनकर फरार

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में शनिवार शाम खरीदारी करने आई महिला से सोने के कुंडल और अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी परिचित बनकर महिला को बाइक पर ले गया और कथित तौर पर धमकाकर आभूषण लूट लिए। पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है।

top-news

किसानों का आंदोलन 41वें दिन भी जारी, सतपाल कसाना ने कहा- मांगें पूरी होने तक प्राधिकरण में कामकाज नहीं होने देंगे

ग्रेटर नोएडा के रीलखा गांव के पास यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना शनिवार को 41वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा। मांगें पूरी नहीं होने पर प्राधिकरण का काम रोकने और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

top-news

दिल्ली के ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, निवेश और विकास परियोजनाओं की ली जानकारी

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ट्रेड फेयर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुभारंभ और निरीक्षण किया। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने औद्योगिक टाउनशिप, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और लॉजिस्टिक हब सहित प्रमुख विकास परियोजनाओं की जानकारी दी।

Popular Post

Gallery

Recent Post

Tags