New Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections Results) परिणाम की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 80 दिन की प्रक्रिया के बाद 51 पार्टियों के 8360 उम्मीदवारों की किस्मत का फ़ैसला सामने आने वाला है। 7 चरणों में 543 सीटों पर हुए मतदान के बाद लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। आज साफ हो जाएगा कि देश की सत्ता पर कौन काबिज होगा। एक तरफ एनडीए है, तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन है. जानिए किस सीट पर कौन चल रहा है आगे……

पीएम मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी से जीते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव जीत गए हैं। वाराणसी सीट से पीएम मोदी ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है। उन्होंने कांग्रेस के अजय राय को करीब डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराया है।

गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की जीत

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत गए। यहां की जनता ने ये साफ संदेश दिया कि वह अफजाल और उनके परिवार के साथ है।

नतीजों के बीच लखनऊ में हलचल, सीएम योगी के घर बैठक

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच लखनऊ में सियासी हलचल देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा नेताओं की बड़ी बैठक हो रही है। भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद हैं। माना जा रहा है कि यूपी में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर इसमें मंथन किया जाएगा। इस बैठक में दो डिप्टी सीएम भी मौजूद हैं।

अधीर रंजन चौधरी की हार, यूसुफ पठान की जीत

पश्चिम बंगाल की बहरमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की हार हुई है। इस सीट पर पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी प्रत्याशी यूसुफ पठान ने जीत हासिल की है। वहीं, मैनपुरी सीट से अखिलेश यादवी की पत्नी डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं।

बांसुरी स्वराज की जीत, एक और केंद्रीय मंत्री की हार

दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट से बांसुरी स्वराज ने जीत हासिल की है। वहीं, भिवंडी से केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल चुनाव हार गए हैं। इस सीट से एनसीपी शरद पवार की पार्टी के सुरेश महात्रे उर्फ बाल्या मामा ने चुनाव जीता है।

शिवराज सिंह चौहान अब आएंगे संसद

मध्य प्रदेश की विदिशा सीट पर भाजपा ने परचम लहरा दिया है। विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब आठ लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा को हराया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में मध्य प्रदेश में भाजपा का काफी बेहतर प्रदर्शन दिख रहा है।

मोदी सरकार के दो और मंत्री की हुई हार

आरा लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने चुनाव जीत लिया है। इस सीट से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की हार हुई है। वहीं, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर की जीत हुई है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर हार गए हैं। इस तरह मोदी के दो और मंत्रियों की हार हुई है।

अमेठी से स्मृति ईरानी को मिली हार

लोकसभा चुनाव के नतीजों में एक और चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया है. अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव हार गई हैं। अमेठी से गांधी परिवार के करीबी केएल शर्मा ने करीब सवा लाख वोटों के अंतर से स्मृति ईरानी को हराया है। साल 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था. इस चुनाव में राहुल गांधी रायबरेली से खड़े थे।

जम्मू कश्मीर में महबूबा और उमर दोनों ने मानी हार
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को संसदीय चुनावों के लिए चल रही मतगणना के बीच में ही पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में अपनी हार स्वीकार कर ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उमर अब्दुल्ला निर्दलीय अब्दुल राशिद शेख से दोपहर डेढ़ बजे तक 1.30 लाख से अधिक वोटों के अंतर से पीछे चल रहे थे। राशिद शेख टेरर फंडिग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

राहुल गांधी की 3 लाख वोटों से जीत

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने जीत दर्ज की है। रायबरेली सीट से उन्होंने करीब 3 लाख वोटों से जीत दर्ज की है।

मैनपुरी सीट से डिंपल यादव 1.89 लाख से जीती

डिंपल यादव ने अपनी लोकसभा सीट मैनपुरी से 1.89 लाख वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जीत की ओर बढ़ रहे अग्रसर

नितिन गडकरी करीब 78 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 10वें राउंड की गिनती के बाद वह अपने करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे से आगे हैं। नितिन गडकरी को अभी तक 4,07,836 वोट मिले हैं, जबकि ठाकरे को 3,28,985 मिला है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के मद्देनजर पीएम मोदी आज शाम को भाजपा हेडक्वार्टर जाएंगे

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए अभी 293 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन 232 सीटों पर आगे है।

कहां मिली किसे जीत

उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर से भाजपा के भोला सिंह की जीत।
राजस्थान की भिलवाड़ा सीट से भाजपा के दामोदार अग्रवाल की जीत।
कर्नाटक के बैंगलोर साउथ से तेजस्वी सूर्या की जीत।
लद्दाख सीट से भाजपा के वीरेंद्र कुमार की जीत हुई है।
मध्य प्रदेश की रतलाम सीट से अनिता नागरसिंह चौहान की जीत।
अरुणाचल प्रदेश की अरुणाचल प्रदेश ईस्ट सीट से भाजपा प्रत्याशी तपिर गाओ की जीत।
पंजाब के फतेहगड़ साहिब सीट से कांग्रेस नेता अमर सिंह की जीत।
शिमला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप की जीत।
हिमाचल की मंडी सीट से कंगना रनौत की जीत

लोकसभा चुनाव में कहां से कौन जीता?

कर्नाटक के मैसूर सीट से भाजपा के यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार की जीत।
राजस्थान के झालावाड़ बारां से भाजपा के दुष्यंत सिंह की जीत हुई है।
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ से भाजपा प्रत्याशी कैप्टन ब्रिजेश चौटा की जीत हुई है।
कर्नाटक के गुलबर्ग से कांग्रेस के राधाकृष्ण की जीत हुई।
असम के लखीमपुर से भाजपा के प्रधान बरुआ की जीत।
हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी सेलजा की जीत।
राजस्था के सिकर से सीपीएम कैंडिडेट अमराराम की जीत।
राजस्थान के पाली से भाजपा कैंडिडेट पीपी चौधरी की जीत।
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी की जीत।
मध्य प्रदेश के मंडला से भाजपा प्रत्याशी फगन सिंग कुलास्ते की जीत।
असम के डिब्रूगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सर्बानंद सोनोवाल की जीत।
मध्य प्रदेश के देवास से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी की जीत।
राजस्थान के गंगानगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदोरा की जीत।
गुजरात के अहमदाबाद ईस्ट से भाजपा प्रत्याशी हशमुखी भाई पटेल की जीत।
हिमाचल के कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी राजीव की जीत।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से भाजपा उम्मीदवार अजय तामता की जीत।

राहुल गांधी आज शाम 5 बजे कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस


लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच सियासी हलचल भी तेज हो गई है। एक ओर जहां पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू से बात की है। वहीं, अब राहुल गांधी शाम 5 बजे मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं। उससे पहले एनसीपी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार दोपहर 3 बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।

इंदौर में बना दोहरा रिकॉर्ड, बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के साथ नोटा को मिले सबसे ज़्यादा वोट

इंदौर में BJP ने कांग्रेस कैंडिडेट को अपने पक्ष में करके आखिरी समय पर नामांकन वापस करवा दिया था, इसकी वजह से इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार था ही नहीं। नतीजा यह हुआ है कि इंदौर में बीजेपी उम्मीदवार इस समय 10 लाख वोटो से आगे चल रहे हैं। लेकिन दूसरे नंबर पर वहां के लोगों ने NOTA को ही चुना है।1.85 लाख से ज़्यादा हो चुका है NOTA।

यूपी में बड़ा उलटफेर, भाजपा से आगे निकली सपा

उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यूपी में अब तक के नतीजों में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। अखिलेश की सपा अभी 37 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 32 सीटों पर आगे है। 17 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस अभी 8 सीटों पर आगे है।

मंडी से कंगना रनौत की जीत

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत की जीत हो गई है। कंगना रनौत करीब 74 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीती हैं। हिमाचल प्रदेश की गुना सीट से अनुराग ठाकुर भी जीत चुके हैं।

रायबरेली में बड़ी जीत की ओर राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर राहुल गांधी बहुत बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। राहुल गांधी रायबरेली से करीब 201044 वोटों से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी को अभी तक 360914 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के दिनेश प्रसाद सिंह को 159870 मिले हैं। वहीं, अमेठी में स्मृति ईरानी कांग्रेस के केएल शर्मा से काफी पीछे चल रही हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा का दिख रहा जलवा

मध्य प्रदेश में भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है। गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव जीत भी चुके हैं। शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा से आगे चल रहे हैं। इंदौर में भाजपा कैंडिडेट शंकर लालवाणी करीब 7 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि इसी सीट पर नोटा को 1,45,837 मिले हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव 71,154 वोटों से आगे

मेरठ लोकसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल फिर पीछे हो गए हैं।सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा अब 7183 वोटों से आगे हो गई हैं।
गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा के अफजाल अंसारी 32799 वोटों से आगे।
कासगंज लोकसभा सीट से सपा के देवेश शाक्य 18598 वोटों से आगे।
बस्ती लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी 40122 वोट से आगे।
कन्नौज लोकसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव 71,154 वोटों से आगे।
सोनभद्र से सपा उम्मीदवार छोटे लाल खरवार 25350 मतों से आगे।
आजमगढ़ सीट पर 9वें राउंड की गिनती पूरी,सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 64915 वोट से आगे, निरहुआ काफी पीछे।

चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक सीटों का स्टेटस

चुनाव आयोग के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, भाजपा अब भी बहुमत से काफी दूर है. भारतीय जनता पार्टी अभी 241 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि कांग्रेस 96 सीटों पर आगे है. वहीं अखिलेश की समाजवादी पार्टी यूपी में 34 सीटों पर आगे चल रही है. ममता बनर्जी की टीएमसी बंगाल में 31 सीटों पर आगे है. डीएमके 21 और टीडीपी 16 सीटों पर आगे है. नीतीश कुमार की जदयू 15 सीटों पर आगे चल रही है.

रायबरेली में राहुल गांधी बड़ी जीत की ओर

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जीत बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। अभी वह रायबरेली से करीब 1 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी को पिछली बार अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

अमेठी से काफी पीछे हुईं स्मृति ईरानी

उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर भाजपा का मामला फंसता दिख रहा है। अब तक के वोटों की गिनती में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पिछड़ चुकी हैं। अमेठी में स्मृति ईरानी करीब 47 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। गांधी परिवार के करीबी और कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा बड़ी बढ़त की ओर हैं। वह फिलहाल, 47424 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, रायबरेली से भी राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव में अब तक के पीएम मोदी के कितने मंत्री हैं पीछे?

1.स्मृति ईरानी
2. नारायण राणे
3. राव इंद्रजीत सिंह
4. नित्यानंद राय
5. गिरिराज सिंह
6. गजेंद्र सिंह शेखावत
7. अर्जुनराम मेघवाल

बता दें कि लोकसभा चुनाव के अब तक के नतीजों में भाजपा अपने दम पर बहुमत से दूर नजर आ रही है। अब तक के रुझानों में एनडीए 291 सीटों पर आगे है, जबकि इंडिया गठबंधन का कुल आंकड़ा 231 पहुंच चुका है।

हिमाचल प्रदेश में कौन आगे

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत 46397 वोटो से आगे
हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर 118291 वोट से आगे चल रहे हैं
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार डॉ राजीव भारद्वाज 203605 वोटो से आगे चल रहे हैं

जम्मू-कश्मीर चुनाव परिणाम अपडेट:
1: जम्मू: बीजेपी 70286 वोटों से आगे.
2: अनंतनाग-राजौरी: जेकेएनसी 147235 वोटों से आगे.
3: बारामूला: एर रशीद 61619 वोटों से आगे.
4: श्रीनगर: जेकेएनसी 87699 वोटों से आगे.
5: उधमपुर: बीजेपी 46016 वोटों से आगे.

पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी 121979 वोटो से आगे.
बारामती से सुप्रिया सुले लगातार आगे. फिलहाल वो 9 हजार वोटो से आगे.
हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 102579 वोटो से आगे.

  • 292 सीटों पर एनडीए आगे, 230 पर इंडिया गठबंधन

एनडीए इस समय 290 सीटों पर आगे है। इंडिया गठबंधन 230 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य पार्टियां 21 सीटों पर आगे चल रही हैं। फिलहाल अकेले बीजेपी की बात करें तो वह 239 सीटों पर आगे है। ऐसे में अकेले बीजेपी के पास बहुमत आना बहुत मुश्किल है। नागौर सीट से हनुमान बेनीवाल आगे चल रहे हैं।

  • अमित शाह गांधीनगर सीट से जीते

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से जीत हासिल कर ली है। गांधीनगर सीट पर 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 2019 में इस सीट पर 17 उम्मीदवार थे। वहीं, 2014 के चुनाव में 18 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।

  • टीडीपी और जेडीयू से बात करेगी कांग्रेस

रुझान देखकर कांग्रेस ऐक्टिव हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बातया जा रहा है कि कांग्रेस टीडीपी और जेडीयू के साथ संपर्क साधने जा रही है। बता दें कि ये दोनों ही दल हाल ही में एनडीए में शामिल हुए थे। फिलहाल आजमगढ़ से बीजेपी के निरहुआ पीछे चल रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र यादव ने बढ़त बना ली है। चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय पीछे हैं। वाराणसी में अजय राय पीछे चल रहे हैं। मिर्जापुर से अनुप्रिया पटेल पीछे चल रही हैं। फिलहाल एनडीए 291 सीटों पर आगे है और 230 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है

  • कम होता जा रहा एनडीए-इंडिया गठबंधन का गैप

लोकसभा चुनवा के अब तक के रुझानों में एनडीए और इंडिया घठबंधन के बीच बहुत बड़ा अब गैप नहीं बचा है। एनडीए अभी 292 सीटों पर आगे है तो इंडिया गठबंधन 230 सीटों पर आगे है। अब किसकी सरकार बनेगी, इस पर पेच फंस गया है, क्योंकि भाजपा अभी अकेले अपने दम पर बहुमत के पास नहीं पहुंची है।

  • यूपी की इन अहम सीटों पर कौन आगे- कौन पीछे

बरेली सीट
भाजपा (छत्रपाल सिंह गंगवार) – 130772
सपा (प्रवीण सिंह ऐरन) – 118344
भाजपा आगे : 12428 वोट से

आंवला सीट
भाजपा (धर्मेंद्र कश्यप)-152778
सपा (नीरज मौर्य)-165156
सपा आगे : 12378 से

पीलीभीत सीट
भाजपा (जितिन प्रसाद) – 167261
सपा (भगवत सरन गंगवार) – 95795
भाजपा आगे : 71466 वोट से

  • यूपी में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर, बिहार में एनडीए आगे

यूपी में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। एनडीए 38 सीट पर आगे चल रहा है, वहीं इंडिया गठबंधन को 41 सीट पर बढ़त मिली हुई है। बिहार में एनडीए 34 सीट पर आगे है तो इंडिया गठबंधन को 6 सीट पर बढ़त है।

  • क्या कहते हैं चुनाव आयोग के आंकड़े?

बीजेपी अब तक 236 सीटों पर आगे है और 1 पर जीत हासिल हो चुकी है। कांग्रेस 97 पर, समाजवादी पार्टी 33, टीएमसी 29, डीएमके 21 सीटों पर, टीडीपी 16 पर, जेडीयू 15, शिवसेना (यूबीटी)- 10, एसीपी शरद- 8, शिवसेना शिंदे- 6, एलजेपी राम विलास- 5, सीपीआई- 5, आरजेडी- 4, जेडीएस- 3, आम आदमी पार्टी- 3 सीटों पर आगे चल रही है। सूरत सीट के अलावा किसी पर भी रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है।

  • लोकसभा चुनाव में कहां-कहां से भाजपा आगे?

हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
वाराणसी सीट से पीएम मोदी करीब 50 हजार वोटों से आगे।
त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा आगे।
छत्तीसगढ़ में नौ सीटों पर भाजपा आगे।
उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा आगे।
गुजरात में 26 में से 25 सीटों पर भाजपा आगे. एक पर कांग्रेस को बढ़त।

  • मोदी सरकार के 6 मंत्री पिछड़ें

लोकसभा चुनाव के नतीजों में मोदी सरकार के 6 मंत्री पिछड़ गए हैं। स्मृति ईरानी, नारायण राणे, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय और गिरिराज सिंह समेत मोदी सरकार के 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं। वहीं, पीएम मोदी, नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। अब तक के रुझानों में एनडीए 289 सीटों पर आगे है, जबकि इंडिया गठबंधन का कुल आंकड़ा 233 पहुंच चुका है।

  • यूपी में बदला आंकड़ा, इंडिया गठबंधन आगे

उत्तर प्रदेश में 43 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रही है। 36 सीटों पर एनडीए आगे है। यूपी में चार केंद्रीय मंत्री अमनी सीटों से पीछे हैं। इसमें समृति ईरानी, अजय मिश्रा टेन, संजीव बालियान शामिल हैं। वाराणसी के आसपास की सीटों पर भी बीजेपी प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। फिलहाल इंडिया गठबंधन 229 सीटों पर आगे है और एनडीए 193 पर आगे है। जालना सीट से बीजेपी का रावसाहेब दानवे पीछे हैं। श्रीकांत शिंदे अपनी सीट से आगे चल रहे हैं।

  • इंडिया गठबंधन और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

लोकसभा चुनाव के रुझानों में फिर उलटफेर हो गया है। वोटों की गिनती जारी है। इस बीच एनडीए एक बार फिर 300 सीट से कम पर आ गया है। एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार कर गया है, मगर अभी तक भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है। अभी एनडीए 298, तो इंडिया गठबंधन 223 सीटों पर आगे है। भाजपा अभी 238 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत का आंकड़ा 272 है।

  • यूपी में किस सीट से कौन आगे-कौन पीछे

सुल्तानपुर सीट से सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद 5326 मतों से आगे, मेनका गांधी पीछे।
पीलीभीत सीट से भाजपा के जितिन प्रसाद 16459 वोट से आगे चल रहे हैं।
आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल 9015 वोट से आगे चल रहे हैं।
उन्नाव लोकसभा सीट से साक्षी महाराज 5438 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गोरखपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला 15285 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कैराना सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप चौधरी 2989 मतों से आगे चल रहे हैं।
चंदौली सीट से सपा प्रत्यासी बीरेंद्र सिंह 6359 मतों से आगे।
अमरोहा से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर 3403 वोटों से आगे हैं।
अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सतीश गौतम 16439 वोट से आगे।

  • गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट रुझान

महेश शर्मा (बीजेपी)-166905

महेंद्र नागर (सपा)- 47808

राजेन्द्र सोलंकी (बसपा) – 30073

डॉ महेश शर्मा (बीजेपी) 119097 वोटो से आगे।

  • गांधीनगर सीट से अमित शाह करीब 3 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा आगे

महेश शर्मा (बीजेपी)-144472

महेंद्र नागर (सपा)- 43098

राजेन्द्र सोलंकी (बसपा) – 28439

डॉ महेश शर्मा (बीजेपी) 101374 वोटो से आगे।

  • वाराणसी में अजय राय दे रहे पीएम मोदी को कड़ी टक्कर, पीएम मोदी करीब 15 हजार वोट से पीछे

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. यूपी में एनडीए को इंडिया गठबंधन कांटे की टक्कर दे रहा है. यूपी में एनडीए 46 और इंडिया गठबंधन 32 सीटों पर आगे है. वाराणसी से पीएम मोदी पीछे करीब 15 हजार वोटों से पीछे हो गए हैं और अजय राय आगे चल रहे हैं।

  • लोकसभा क्षेत्र का नाम- 43 कानपुर नगर

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राउंड नंबर 1

1- आलोक मिश्रा (INDIA) 2548

2- रमेश अवस्थी (BJP) 3677

3- कुलदीप भदौरिया(BSP) 69

भाजपा के रमेश अवस्थी 1129 वोट से आगे

  • बरेली से दूसरे राउंड में भाजपा के छत्रपाल गंगवार 665 वोटो से आगे, कुल मिले 16193 वोट
  • गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर रुझानों में बीजेपी आगे

शुरुवाती रुझान में बीजेपी 3915 वोटो से आगे

महेश शर्मा (बीजेपी)- 5978

महेंद्र नागर (सपा)- 2063

राजेन्द्र सोलंकी (बसपा) – 537

डॉ महेश शर्मा (बीजेपी) 3915 वोटो से आगे।

मतगणना स्थलों पर गर्मी और लू से सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध
वहीं, यूपी की सभी 80 सीटों पर मतगणना होनी है. यूपी की 80 सीटों पर कुल 821 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिनकी किस्मत का फैसला आज ईवीएम से निकलेगा. सुबह 8.30 बजे से ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे. मतगणना में ये साफ हो जाएगा कि मोदी-योगी की गारंटी चली या दो लड़कों का खटाखट-खटाखट. ईटीवी भारत आपको पल-पल की अपडेट देता रहेगा. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना स्थलों पर विशेष व्यवस्था करने और सावधानियां बरतने का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी. आज राज्य के 75 जिलों के 81 मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी और 851 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version