वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के पौत्र और भदोही लोकसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के पिता राजेशपति त्रिपाठी ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने अपने चचेरे भाई सोमेश पति त्रिपाठी के भाजपा में शामिल होने के निर्णय को भी गलत करार दिया है। बड़ी बात कहते हुए उन्होंने कहा कि वो उम्मीद कर रहे हैं कि चुनाव खत्म होने के बाद वो अपनी भूल सुधार लेंगें।

भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी में भरी नई ऊर्जा

उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर काफी बातचीत की। भारत जोड़ों यात्रा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस में नयी उर्जा का संचार हुआ’।

कांग्रेस कमजोर होगी तो देश कमजोर होगा

राजेशपति त्रिपाठी ने औरंगाबाद हाउस को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की विचारधारा का गढ़ बताते हुए कहा कि ‘पंडित जी का कहना था कि कांग्रेस कमजोर होगी, तो देश कमजोर होगा। औरंगाबाद हाउस आज भी पंडित जी की विचारधारा पर कायम हैं’।

उन्होंने अपने चचेरे भाई सोमेश पति त्रिपाठी के भाजपा ज्वाइन करने पर कहा कि यह उनसे भूल हुई है और चुनाव बाद पूरी उम्मीद है कि वो अपनी भूल को सुधार कर वापस आ जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी के परिवार का हर सदस्य उनकी विचारधारा से प्रभावित है, इसमें किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है। राजेशपति त्रिपाठी ने ये भी बताया कि 5वें चरण के मतदान के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भदोही में ललितेश पति त्रिपाठी के चुनाव प्रचार के लिए आएंगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version