Noida: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान हो रहा है। विभिन्न राज्यों में 93 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। जबकि यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सभी सीटों पर सुबह 11 बजे तक 25.41 फीसदी मतदान हुआ है। जबकि 26.12 फीसद मतदान दर्ज किया गया है।

कासगंज में सपा और भाजपा समर्थकों में मारपीट
वहीं, एटा लोकसभा क्षेत्र के कासगंज जनपद स्थित अमांपुर के डोरहा पोलिंग बूथ पर सपा और भाजपा समर्थकों के बीच हुई वोटिंग के दौरान नोकझोंक हुई। भाजपा विधायक हरिओम वर्मा के भाई ने गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया है। पोलिंग बूथ पर नोकझौंक का वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल और हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया।

सपा प्रत्याशी और एएसपी में नोकझोंक
इसी तरह संभल प्रत्याशी जियाउर रहमान बर्क एवं एडिशनल एसपी के बीच हुई जमकर नोकझोंक हुई। सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान का आरोप है कि रामपुर जैसा रुख पुलिस अपना रही है। उन्होंने कहा कि तैनात BLO से मतदाता सूची लेकर पुलिस फरार हो गई। बता दें कि डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क़ के जियाउर रहमान पोते हैं।

सुबह 11 बजे तक मतदान
असम : 27.34
यूपी: 26.12
कर्नाटक: 24.48
गुजरात: 24.35
गोवा: 30.94
छत्तीसगढ़: 29.90
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 24.69
पश्चिम बंगाल: 32.82
बिहार: 24.41
एमपी: 30.21
महाराष्ट्र 18.18

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version