लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग जारी है, जोकि 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 शुरु हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी।

इन 11 राज्यों की 93 सीटों पर सुबह 11 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सुबह 11 बजे तक हुई वोटिंग में अब तक 25.41% मतदान हुआ है। जिसमें बंगाल में सबसे ज्यादा और महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान हुआ है।

11 बजे तक वोटिंग

असम – 27.34%

बिहार – 24.41%

छत्तीसगढ़ – 29.90%

गोवा – 30.94%

गुजरात – 24.35%

कर्नाटक – 24.48%

मध्य प्रदेश – 30.21%

महाराष्ट्र – 18.18%

उत्तर प्रदेश – 26.12%

वेस्ट बंगाल – 32.82%

बता दें, सबसे कम मतदान महाराष्ट्र तो सबसे ज्यादा अभी तक वेस्ट बंगाल में हुआ है। तीसरे चरण में अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मंडाविया और नारायण राणे की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी तो विपक्ष से दिग्विजय सिंह, डिंपल यादव, सुप्रिया सुले की साख दांव पर है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version