New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने काफी कशमश के बाद रविवार देर रात 111 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जिसमें उत्तर प्रदेश 13 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस सूची में कई पूर्व सांसदों के नाम काटे गए हैं। अपनी ही सरकार के खिलाफ विद्रोह कर रहे पीलीभीत सांसद वरुण गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा को टिकट कटा है। इसी तरह गाजियाबाद से सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया है।


भाजपा ने इस बार रामायण की ससुराल मेरठ से रामानंद सागर के सीरियल रामायण के राम अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। सुलतानपुर से मेनका गांधी, अलीगढ़ से सतीश गौतम और बाराबंकी से राजरानी रावत को दोबारा मैदान में उतारा है। वहीं, वर्तमान में योगी सरकार में राज्य मंत्री अनूप प्रधान को हाथरस से प्रत्याशी बनाया है। पीलीभीत से जितिन प्रसाद, गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह की जगह अतुल गर्ग, कानपुर से रमेश अवस्थी, सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबद से सर्वेश सिंह, बंदायूं से संघमित्रा की जगह दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, बहराइच से अरविंद गोड को टिकट मिला है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version