बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; कैंटर और कार की जोरदार भिड़ंत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

top-news
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; कैंटर और कार की जोरदार भिड़ंत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर में शुक्रवार की सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। केंटर और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिंड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार तीन युवक और केंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक्सीडेंट होते ही आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने घायलों को गाड़ियों से बाहर निकलवाकर कर अस्पताल पहुंचाया।


जानकारी के मुताबिक, थाना खानपुर क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी कैंटर से देवी माँ की जोत लगाने जा रहे थे। इसी दौरान थाना बीबी नगर क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास सामने से आ रही कार और कैंटर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई, वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और कैंटर से घायलों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बीबीनगर पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने घायलों की हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *