'हिंदुओं डरो मत, हथियार साथ रखो, मुस्लिमों की भीड़ देखकर भागे तो ये जिहादी एक दिन नोच-नोचकर खा जाएंगे', गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद महाराज ने दिया विवादित बयान

top-news
गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने विवादित बयान देते हुए हिंदुओं से निहत्था न रहने और हर परिस्थिति में संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की है।

गाजियाबाद के डासना स्थित शिवशक्ति धाम के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला जिहादी विचारधारा रखने वाले लोगों ने किया था। साथ ही उन्होंने दिल्ली में खटीक समाज के युवक तरुण खटीक की हत्या का भी जिक्र किया। महामंडलेश्वर के बयान के बाद एक बार फिर सियासी और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो में उन्होंने हिंदू समाज से निहत्था न रहने और हर परिस्थिति में संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की है।


वीडियो जारी कर दिया बयान

यति नरसिंहानंद गिरी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि सलीम वास्तिक इस्लाम से आए हैं और उन्होंने हमलावरों का मुकाबला किया, इसलिए वे आज जीवित हैं। वहीं उन्होंने दावा किया कि तरुण खटीक हमले का सामना नहीं कर सके और उनकी हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि समाज को इस तरह की घटनाओं से सबक लेना चाहिए। उनके अनुसार, लोगों को किसी भी परिस्थिति में खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए और खतरे की स्थिति में मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए। महामंडलेश्वर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


हिंदुओं से निहत्था न रहने की अपील

वीडियो में यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू समाज से अपील करते हुए कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई संकट की स्थिति आती है तो डरकर भागने के बजाय साहस के साथ सामना करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को कमजोर मानसिकता से बाहर निकलकर अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए। फिलहाल उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस छिड़ गई है। प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *