Farmer Protest: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी कई मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया है। ये प्रदर्शन अब उग्रता की बढ़ रहा है। कई जगहों पर तो प्रदर्शनकारियों की जवानों के बीच झड़प भी देखने को मिल रही है। जिसमें कई जवानों और किसानों के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। सड़कों पर किसानों के आंदोलन के चलते आम लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन के दूसरे दिन आज फिर जवान सीमाओं पर कड़े पहरों के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ खड़े हैं। वहीं किसानों ने भी दिल्ली कूच करने की पूरी तैयारी कर ली है।

किसानों को बॉर्डर पर रोकने की तैयारी

पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों के आंदोलन की वजह से सीमाओं पर अच्छा-खासा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सीमाओं पर बैरिकेडिंग की गई। आंदोलन के दूसरे दिन भी सीमाओं पर जवानों का कड़ा पहरा है। बीते दिन किसानों की जवानों के साथ झड़प भी हुई। जिसमें कई जवान और किसान घायल हुए। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

आंदोलन का इन चीजों पर पड़ रहा असर

 चंडीगढ़ से दिल्ली और अन्य शहरों की ओर जाने वाली बस सर्विस भी प्रभावित हो रही हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली का हवाई किराया चार गुना तक बढ़ गया है। वहीं ट्रेन में भी सीट के लिए लंबी वेटिंग है। किसानों के कूच के कारण शहर में पेट्रोल के टैंकर भी कम आए हैं। प्रशासन पंजाब की तर्ज पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री का कोटा तय करने पर विचार कर रहा है। किसानों के प्रोटेस्ट के चलते बुधवार को सब्जी-फल के अलावा खाद्य पदार्थ की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। मंडी में हर दिन अस्सी सब्जी-फल की गाड़ियां, नासिक, दिल्ली और उतरप्रदेश के कई शहरों से आती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version