कृति सेनन की बहन नूपुर ने की बॉयफ्रेंड स्टेबिन संग सगाई, एक्ट्रेस ने दी बधाई, तस्वीरें देख खुश हो जाएगा दिल!
- Shiv Kumar
- 04 Jan, 2026
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन और सिंगर-एक्ट्रेस नुपूर सेनन ने अपने बॉयफ्रेंड और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन से सगाई की घोषणा कर दी है। शनिवार को नुपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। इस खास मौके पर बहन कृति सेनन भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाईं और उन्होंने नुपूर-स्टेबिन की फोटो शेयर करते हुए दिल से भरा पोस्ट लिखा। नुपूर की सगाई की खबर के साथ ही उनकी शादी की डेट और वेन्यू को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है।
सोशल मीडिया पर सगाई की अनाउंसमेंट, कृति हुईं इमोशनल
नुपूर सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “शायदों से भरी इस दुनिया में, मैंने अब तक का सबसे आसान ‘हां’ ढूंढ लिया।” तस्वीरों में नुपूर और स्टेबिन बेहद खुश नजर आए। जैसे ही ये पोस्ट सामने आई, कृति सेनन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की फोटो शेयर की और लिखा, “आह, मैं बहुत ज्यादा रोने वाली हूं।” कृति का यह इमोशनल रिएक्शन फैंस को काफी पसंद आया। कमेंट सेक्शन में बॉलीवुड से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक के कई सितारों ने कपल को बधाई दी और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
11 जनवरी को उदयपुर में होगी प्राइवेट वेडिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होगी। यह शादी पूरी तरह प्राइवेट लेकिन भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। कपल इंडस्ट्री गैदरिंग से दूर रहकर इस खास पल को निजी रखना चाहता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी खास इंतजाम किए जाएंगे। हालांकि, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा नाम इस शादी का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों के लिए मुंबई में 13 जनवरी को एक अलग रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी।
नुपूर और स्टेबिन का करियर और लव स्टोरी
नुपूर सेनन ने साल 2019 में बी प्राक के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें उनके अपोजिट अक्षय कुमार नजर आए थे। इसके बाद 2021 में ‘फिलहाल 2: मोहब्बत’ में भी दोनों साथ दिखे। नुपूर ने तेलुगु फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा और उसी साल हॉटस्टार पर उनका शो ‘पॉप कौन?’ रिलीज हुआ। साल 2026 में वह हिंदी फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, स्टेबिन बेन म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं और साल 2018 से एक्टिव हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में अपनी आवाज दी है। साल 2024 में एक इंटरव्यू में स्टेबिन ने नुपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि उनका बॉन्ड बेहद मजबूत और खास है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






