कॉमेडी छोड़ अब खौफ दिखाएंगे अक्षय कुमार, 'हैवान' की रिलीज डेट का ऐलान, प्रियदर्शन की फिल्म से लौटे नए अवतार में

top-news
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय लंबे समय बाद निगेटिव रोल निभाएंगे, जबकि दोनों सितारे 18 साल बाद एक साथ नजर आएंगे।

बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अक्षय कुमार इसमें लंबे समय बाद एक नकारात्मक किरदार निभाते दिखाई देंगे। उनके इस नए अवतार को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।


सितंबर में होगी रिलीज

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्ट में बताया गया कि 'हैवान' 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। निर्माता वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।


18 साल बाद साथ आएंगे

'हैवान' के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इससे पहले दोनों साल 2008 में फिल्म 'टशन' में नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 में शुरू हुई थी। उस दौरान निर्देशक प्रियदर्शन ने पूजा की तस्वीर और दोनों कलाकारों के साथ अपनी फोटो साझा कर इसकी जानकारी दी थी। तभी से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लगातार उत्सुकता बनी हुई है।


फैंस में बढ़ा उत्साह

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में 'वेलकम टू द जंगल' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं सैफ अली खान हाल में अपनी क्राइम-थ्रिलर 'कर्तव्य' के जरिए सुर्खियों में रहे। अब दोनों सितारे 'हैवान' में दमदार अंदाज में नजर आएंगे। खासकर अक्षय कुमार का निगेटिव किरदार फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी माना जा रहा है, जिसे देखने के लिए उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *