हाल ही में शाहरुख खान के नाम के सिक्के की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसे देखकर शाहरुख खान के फैंस फूले नहीं समां रहे, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है। चलिए वो जानते हैं।

वायरल हुआ SRK की आकृति वाला सोने का सिक्का

शाहरुख खान देश में सुपरस्टार होने के साथ ही ग्लोबल स्टार भी हैं। शायद ही कोई ऐसा देश हो, जहां उनके फैंस न हो। हाल ही में सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के सोने के सिक्के की आकृति वाली तस्वीर वायरल हुई। जिसे देखकर फैंस के तमाम प्राउड रिएक्शन सामने आए। तो आपको बता दें, ये तस्वीर रियल है, लेकिन मौजूदा समय की नहीं है।

क्या है वायरल फोटो का सच?

शाहरुख खान एकलौते बॉलीवुड एक्टर हैं, जिनके नाम के सोने के सिक्के फ्रांस की राजधानी पेरिस के फेमस ग्रेविन म्यूजियम ने छापे हैं। सोने के सिक्के में उनकी तस्वीर और नाम भी छपा है। हालांकि शाहरुख को ये सम्मान साल 2018 में ही दिया गया था। एक्टर के फैन ने ट्विटर पर सिक्के की फोटो भी शेयर की थी। लेकिन एक फैन ने हाल ही में सिक्के की फोटो शेयर की, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई।

शाहरुख खान की अगली फिल्म?

शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें, तो उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ है। बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म में बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version