Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी में इस साल छठ पूजा की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। गौड़ सिटी के राधा कृष्ण पार्क में सुर संग्राम विजेता गायक आलोक कुमार और गायिका पूजा तिवारी ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया।

व्रतियों को लेकर किए गए इंतजाम

गौरतलब है कि गौड़ सिटी छठ पूजा समिति की ओर से सभी छठ व्रतियों के लिए खास इंतजाम भी किया गया है। 150 से अधिक व्रतियों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया है और उनके लिए घाट पर पहले से वेदी का निर्माण कर दिया गया है। यहां पर व्रतियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो उसके लिए पक्के घाटों का निर्माण भी करवाया गया है।

4 दिनों तक चलेगा छठ महापर्व


छठ पूजा बिहार और पूर्वांचल में बहुत आस्था के साथ मनाया जाता है। छठ पर्व 4 दिनों का होता है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को नहाय खाय से हो गई है। आज छठ व्रती सात्विक भोजन कर इस पर्व की शुरुआत करती हैं। शनिवार को दूसरे दिन निर्जला उपवास की शुरुआत होगी। शाम में खरना पर्व मनाया जायेगा। जिसमें रोटी और खीर का भोग लगाया जाएगा। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जायेगा और चौथे दिन सुबह के अर्घ्य के साथ ही इस महापर्व का समापन हो जायेगा। गौड़ सिटी में आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में निवासी और कई गणमान्य लोगों की विशिष्ठ उपस्थिति रही।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version