Greater Noida: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। एक तरफ घने कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ घने के कोहरण की वजह से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले रास्ते 30 किमी पर घने कोहरे के कारण खड़े कैंटर में पीछे से बस टकरा गयी। इसके बाद बस में अन्य दो कार पीछे से टकरा गयी। जिसमें 9 व्यक्ति घायल हो गये और इटावा के रहने वाले सत्य प्रकाश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का उपचार एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहनों को हाईवे से हटवा कर यातायत सुचारू किया। इसके साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version