Greater Noida: सीमा हैदर के नक्शे कदम पर बंग्लादेश से आई सोनिया अख्तर भी चल पड़ी है। जहां एक तरफ सीमा हैदर ने सचिन मीणा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। वहीं, सोनिया अख्तर ने भी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपने पति सौरभ कांत तिवारी के लिए करवा चौत का व्रत रखा। सोनिया ने भी दिनभर व्रत रखने के बाद में चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोला। बता दें कि बांग्लादेश से ग्रेटर नोएडा आकर सोनिया अख्तर पति के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही है। सोनिया अख्तर की भी मदद सीमा हैदर के वकील एपी सिंह कर रहैं।

बांग्लादेश में धर्म बदलकर सौरभ ने सोनिया से किया था निकाह


सोनिया के मुताबिक सौरभकांत बांग्लादेश में एक कंपनी में नौकरी करता था। इसी दौरान उससे उसकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान सौरभ ने उससे पहली पत्नी के मौत होने की बात कही। इसी बीच बांग्लादेश में सौरभ ने 11 अप्रैल 2021 को इस्लाम धर्म कबूल कर बाद 14 अप्रैल 2021 को उसके साथ निकाह कर लिया था। कंपनी के दिए घर में वह सौरभ के साथ रहती थी। इसके बाद 20 अप्रैल 2022 को उसने बेटे को जन्म दिया था। सोनिया के लिए तीन घरेलू सहायिकाएं रखी थीं। इस बीच सौरभ की पहली पत्नी व बच्चे बांग्लादेश आ गए। पहली पत्नी की शिकायत पर सौरभ को बांग्लादेश स्थित कंपनी से हटा दिया गया। 24 दिसंबर 2022 को सौरभ भारत आ गया। सोनिया ने कहा कि वह अपना धर्म कभी नहीं बदलेगी। अगर वह पहली पत्नी को साथ भी रखते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version