Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण का प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक डाक्टर से 28 लाख रुपये की ठगी की गई है। फिलहाल नोएडा के थाना सेक्टर 113 में आरोपियों के खिलाफ केस दर करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर स्वरूप मेद्दा महागुन मॉडर्न सोसायटी सेक्टर-78 में रहते हैं। 2023 में प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार अपने साथी अवनीश चतुर्वेदी के साथ उनके घर गया था, जहां उन्होंने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्लॉट की स्कीम बताई। साथ ही मुनाफा दिलाने की बात भी कही। डॉक्टर ने आरोपी की बात पर विश्वास कर लिया।

इसके बाद पीड़ित ने दो बार में 28 लाख रुपया उसके खाते में भेज दिए। लेकिन, निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद जब उन्होंने पवन से पैसे मांगे तो बात घूमाने लगा और बदतमीजी भी की।इसके बाद पीड़ित डॉक्टर ने मामले की शिकायत नोएडा के थाना सेक्टर 113 में की, जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version