Greater Noida: थाना बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

पीछा करने पर बदमाशों ने की फायिरंग

जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस द्वारा सोमवार देर रात एक मूर्ति गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल अपाचे पर 2 व्यक्ति सवार होकर इटैडा गोलचक्कर की ओर से आ रहे थे। पुलिस ने इन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन रुके नहीं। तेजी से एक मूर्ति गोलचक्कर से एसकेएस स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ भागने लगे। इस पर पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल तेज गति होने के कारण अनियन्त्रित होकर फिसलकर गिर गई। जिसके बाद दोनों बदमाश पुलिस टीम पर अवैध असलाह से फायर करने लगे।

बदमाशों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु की गई जवाबी कार्रवाई में वसीम निवासी खोङा कालोनी और शुहेब उर्फ सैम उर्फ ताङा निवासी ग्राम शाहबेरी के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, मोटरसाइकिल अपाचे बिना नम्बर, 2 स्नैच की हुई पीली धातु की चैन बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया गया कि उन लोगों ने मिलकर जैन मन्दिर हैबतपुर के पास से एक महिला से चेन छीनी थी। इसके अलावा एक चेन सेक्टर-51 में एक व्यक्ति से छीनी थी। घायल बदमाशों के विरूद्ध लूट के दर्जनों अभियोग दर्ज है। घायल बदमाशों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया जा रहा है। बदमाशों के संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version