Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस वे जेवर टोल के पास टायर फटने से तेज रफ्तार थार ट्रक से टकरा गई। जिससे थार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थार में सवार लोग आगरा से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे।

आगरा से नोएडा आ रहे थे थार सवार युवक


जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात थाना जेवर क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे जेवर टोल के पास टायर आगरा से नोएडा आ रही तेज रफ्तार थार का अचानक टाययर फट गया। जिससे थार का संतुलन बिगड़ गया और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे थार में सवार कानपुर निवासी धनराज (23), रायबरेली निवासी मानवेंद्र और जयेंद्र घायल हो गए हैं। जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ परिजनों को सूचित किया। पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version