ओप्पो के इस नए फीचर्स वाले Enco Air5 Pro ईयरबड्स की क्या है ख़ासियत? जान लें काम की खबर

top-news
ओप्पो ने भारत में नए OPPO Enco Air5 Pro ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें 55dB ANC, AI कॉल नॉइज रिडक्शन, Bluetooth 6.0, 54 घंटे बैटरी बैकअप और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इनकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है।

ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स OPPO Enco Air5 Pro लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इससे पहले इन ईयरबड्स को चीन और ग्लोबल मार्केट में पेश किया था, जिसके बाद अब इन्हें भारत में उतारा गया है। नए ईयरबड्स में पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, बेहतर कॉलिंग क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ जैसे कई नए फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो म्यूजिक, गेमिंग और कॉलिंग के दौरान प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं। AI आधारित फीचर्स के साथ आने वाले ये ईयरबड्स बाजार में मौजूद कई दूसरे विकल्पों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।


55dB ANC और AI कॉलिंग फीचर्स बने सबसे बड़ी खासियत

नए OPPO Enco Air5 Pro में 55dB तक का Active Noise Cancellation फीचर दिया गया है, जो 5,000Hz तक की नॉइज रिडक्शन फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार यह फीचर आसपास के शोर को काफी हद तक कम करने में सक्षम है, जिससे यूजर को साफ और बेहतर ऑडियो सुनाई देता है। पुराने मॉडल के मुकाबले इसमें ज्यादा पावरफुल ANC तकनीक दी गई है। इसके अलावा ईयरबड्स में तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं जो AI-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन तकनीक के साथ आते हैं। यह फीचर कॉलिंग के दौरान आवाज को ज्यादा साफ रखने में मदद करता है। कंपनी का कहना है कि इन बड्स में मौजूद विंड नॉइज रिडक्शन एल्गोरिद्म 25 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा में भी बेहतर कॉलिंग अनुभव देने में सक्षम है।


54 घंटे बैटरी बैकअप और दमदार कनेक्टिविटी

OPPO Enco Air5 Pro में Bluetooth 6.0 सपोर्ट दिया गया है और ये ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। यूजर्स एक साथ दो डिवाइस से इन्हें कनेक्ट कर सकते हैं। इनमें 12mm बेस ड्राइवर, LHDC 5.0 Hi-Res ऑडियो सपोर्ट और 47ms लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है, जो गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बेहतर अनुभव देता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो ANC बंद होने पर ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि ANC ऑन रहने पर लगभग 29 घंटे तक का बैकअप मिलता है। कंपनी ने इन्हें Pearl White और Matte Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इनकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और पहली सेल 28 मई से OPPO India ऑनलाइन स्टोर सहित अन्य ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *