पाकिस्तान के रक्षा मंत्री पर बड़ा एक्शन; भारत में ख्वाजा आसिफ का X अकाउंट बैन, पिछले दिनों कही थी ये बात
- Shiv Kumar
- 29 Apr, 2025
पहलगाम में आंतकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। एक्स पर उनका नाम तो दिखाई दे रहा है, लेकिन अकाउंट बंद है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है और उसकी सेना पूरी तरह तैयार है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान के अस्तित्व को सीधा खतरा हुआ तो वो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। उनके इस बयान के बाद भारत सरकार ने ये कदम उठाया है।
पिछले दिनों 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल किए थे बंद
गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। भारत सरकार ने इससे पहले पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों पर भारत पर रोक लगा दी थी। ये चैनल पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और लोगों को भड़काने वाली झूठी व भ्रामक बातें फैला रहे थे। सामूहिक रूप से, इन चैनलों के 63 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि ये चैनल देश की शांति और एकता को नुकसान पहुंचा सकते थे।
एक इंटरव्यू में दिया था विवादित बयान
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कुछ दिन पहले एक न्यूज चैनल में यल्दा हाकिम के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे मानते हैं कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन और प्रशिक्षण और धन देने का एक लंबा इतिहास रहा है। इस पर ख्वाजा आसिफ ने कहा, "हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह 'गंदा' काम लगभग 3 दशकों से कर रहे हैं। ब्रिटेन सहित पश्चिम... वह एक गलती थी। हमने इसके लिए पीड़ा झेली और इसलिए आप मुझसे यह कह रहे हैं।अगर हम सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध और बाद में 9/11 के बाद के युद्ध में शामिल नहीं होते, तो पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग होता।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







