https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

UP के बाद अब 'यादव लैंड' में पति पत्नी में भयानक लड़ाई, पहले की पिटाई फिर की ऐसे पति से रुसवाई

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

पन्ना जिले के अजयगढ़ कस्बे में पति को पीटने वाली महिला का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। कल तक जिस पति को वह जमकर पीट रही थी, आज उसी के साथ रहने की मिन्नतें कर रही है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद महिला के सुर पूरी तरह से बदल गए हैं।

पति को पीटने का वीडियो हुआ वायरलपन्ना जिले में रहने वाले लोको पायलट लोकेश मांझी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी उसे आए दिन प्रताड़ित करती है और मारपीट भी करती है। इस दावे को साबित करने के लिए उसने एक वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में महिला अपने पति को बुरी तरह से पीटती नजर आ रही थी। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पुलिस ने आरोपी पत्नी को भेजा नोटिसमामले की गंभीरता को देखते हुए पन्ना जिले की पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया। पीड़ित पति को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए एसपी ने भरोसा दिया है। वहीं, सतना कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी महिला, उसकी मां और भाई को नोटिस जारी कर दिया गया है, क्योंकि महिला का मायका सतना में है। पुलिस इस मामले में 7 अप्रैल 2025 को अदालत में चालान पेश करेगी।

तेवर ठंडे पड़ते ही ससुराल पहुंची पत्नीजब इस घटना की चर्चा पूरे देश में होने लगी और पुलिस की कार्रवाई तेज हुई, तो पहले अपने पति पर हाथ उठाने वाली महिला के सुर बदल गए। अब वह अपने ससुराल के दरवाजे पर पहुंचकर अपने पति के साथ रहने की इच्छा जता रही है। महिला का कहना है कि उसे अपना परिवार चाहिए और वह अपने किए की माफी मांग रही है।

पहले दहेज का केस भी कर चुकी है पत्नीगौरतलब है कि यह महिला पहले भी अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा चुकी थी, लेकिन अदालत ने पति और उसके परिजनों को दोषमुक्त कर दिया था। अजयगढ़ में महिला के पड़ोसियों का कहना है कि वह आए दिन झगड़ा करती थी, मायके में भी समझाने के बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला। लगातार पति से विवाद के बाद यह मामला सामने आया था।

अब देखना यह होगा कि अदालत इस मामले में क्या निर्णय लेती है और क्या पति अपनी पत्नी को वापस अपनाने को तैयार होता है या नहीं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *