दिल्ली में पति बना हैवान, पत्नी के चेहरे पर ब्लेड से किए कई वार, खून से हुई लथपथ, 250 टांके लगे
- Shiv Kumar
- 10 Apr, 2025
Delhi: दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र में शबनम नाम की महिला पर पति और जेठ ने मिलकर जानलेवा हमला किया। महिला को जेठ ने बहला फुसलाकर ससुराल बुलाया और फिर मारपीट की। शबनम को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को इतनी बुरी तरह से पीटा गया है कि चेहरे और सिर पर गहरे घाव हुए हैं, जिससे लंबे-लंबे टांके लगाने पड़े हैं। पीड़ित महिला ने भजनपुरा थाना पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला शबनम ने डीसीपी आरोपियों के कार्रवाई की मांग की है।
केरोसीन डालकर आग लगानी की दी धमकी
हर्ष विहार थाना क्षेत्र की निवासी शबनम ने अपने पति नज्बुल हसन और जेठ जैद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए हर्ष विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शबनम के अनुसार, वह लंबे समय से अपने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना सह रही थी। जिसके बाद वह अपने मायके में बच्चों समेत रहती है। 1 अप्रैल को जब वह ससुराल लौटी तो उसके पति और जेठ ने उसे वहीं रहने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर केरोसिन डालकर आग लगाने की धमकी दी गई और जान से मारने की कोशिश की गई।
250 टांके लगे गए, पुलिस पर लगाए आरोप
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने उस पर ब्लेड से हमला किया, जिससे उसे गहरे जख्म आए और खून बहने लगा। वह किसी तरह बच निकलने में सफल हुई और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार हुआ और 250 से अधिक टांके आए। शबनम की शिकायत पर पुलिस ने प्रारंभिक रूप से आईपीसी की धारा 118(1) के तहत केस संख्या 147/2025 दर्ज किया। हालांकि, पीड़िता का कहना है कि हमले की गंभीरता को देखते हुए आईपीसी की धाराएं 109, 118(2)/3(5)/61 के तहत और भी गंभीर आरोप जोड़े जाने चाहिए थे। इसके साथ ही पुलिस से मामले की दोबारा जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शबनम का कहना है कि उसके पति द्वारा अभी भी उसे फोन पर जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं, जिससे वह और उसका मायका पक्ष काफी भयभीत है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Felix
Thanks! I enjoy this! casino en ligne Cheers, Fantastic stuff! casino en ligne You actually reported this exceptionally well! casino en ligne Effectively voiced genuinely! . casino en ligne Useful data, Many thanks. casino en ligne Nicely put. Many thanks. casino en ligne With thanks, Valuable stuff! casino en ligne Reliable write ups, Thanks! casino en ligne Thanks, Loads of stuff! casino en ligne Kudos! Terrific information. casino en ligne







