Breaking News

Pak का पर्दाफाश करेगी UN टीम, कश्मीर में नुकसान का आंकलन शुरू, ऑपरेशन सिंदूर पर लेगी जवाब

top-news
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार झूठे प्रचार में जुटा है, लेकिन अब उसकी हकीकत दुनिया के सामने आने वाली है।

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार झूठे प्रचार में जुटा है, लेकिन अब उसकी हकीकत दुनिया के सामने आने वाली है। संयुक्त राष्ट्र की निगरानी टीम UNMOGIP ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। टीम हर हमले की निष्पक्ष जांच करेगी, जिससे पाकिस्तान का फैलाया गया झूठ अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब होगा।

भारत ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने के लिए आम नागरिकों की मौत और बड़े पैमाने पर नुकसान का झूठा प्रचार शुरू कर दिया। लेकिन अब UN की यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप इन इंडिया एंड पाकिस्तान (UNMOGIP) PoK में मौजूद है और सच्चाई की जांच कर रही है।

UNMOGIP की टीम ने मुजफ्फराबाद जाकर बिलाल मस्जिद पर हुए हमले की पुष्टि की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा कुछ इमारतों को मामूली नुकसान पहुंचा है, लेकिन जैसा पाकिस्तान दावा कर रहा है – भारी तबाही, दर्जनों मौतें – उसके कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। स्थानीय अधिकारी मुदस्सर फारूक ने भी इस बात की पुष्टि की है।

1949 से भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम की निगरानी कर रही UNMOGIP टीम की यह मौजूदगी बेहद अहम मानी जा रही है। इस मिशन में 106 सदस्य शामिल हैं, जिनमें क्रोएशिया, फिलीपींस और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के सैन्य पर्यवेक्षक और विशेषज्ञ मौजूद हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार यह टीम PoK में पहुंची है और स्थिति का निष्पक्ष आकलन कर रही है।

भारत ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ था और इसका मकसद आतंकी अड्डों को निशाना बनकर तबाह करना था। लेकिन पाकिस्तान ने इसे आम नागरिकों पर हमला बताकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश की। अब UN की रिपोर्ट भारत की सचाई सामने लाएगी। भारत पहले ही कह चुका है कि अगर ज़रूरत पड़ी, तो वह सैटेलाइट तस्वीरों और रडार डेटा के जरिए सबूत पेश करेगा।

UN की यह जांच सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई का आकलन नहीं, बल्कि एक कूटनीतिक जवाब भी है। अब पाकिस्तान के हर झूठ का जवाब भारत दस्तावेज़ों और आंकड़ों के साथ देगी। UNMOGIP की रिपोर्ट पाकिस्तान की कलई खोल सकती है और यह दुनिया को बताएगी कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ उठाया गया सही कदम था।

अब दुनिया देखेगी कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किस हद तक जा सकती है, और पाकिस्तान कैसे झूठ के सहारे सहानुभूति पाने की नाकाम कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *