MEA ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, संघर्ष विराम का हो रहा घोर उल्लंघन, सेना को दिए गए ये आदेश
पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है.
- Rishabh Chhabra
- 10 May, 2025
पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है. संघर्ष विराम को कुछ घंटों के अंदर ही पाकिस्तान की ओर जम्मू कश्मीर और राजस्थान में कई जगहों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया है. पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम तोड़े जाने पर विदेश मंत्रालय में जानकारी साझा की गई है.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि ' पिछले कुछ घंटे से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से उल्लंघन हो रहा है. भारतीय सेना की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है और अतिक्रमण से निपटा जा रहा है.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही कार्रवाई को रोकने का समझौता शनिवार शाम को हुआ था. जिसके बाद एक बार फिर पिछले कुछ घंटों से इस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है. भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है.
विदेश सचिव का कहना है कि यह अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए पूरी तरीके से जिम्मेदार है. पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इसे रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई करे. सेना ने इस पर कड़ी नजर रखी हुई है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के आदेश दे दिए गए हैं.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






