Noida में फिशिंग ईमेल आईडी से की गई 5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, साइबर पुलिस ने ऐसे वापस कराई पूरे रुपये

top-news
नोएडा की थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस द्वारा 5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पूरी धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई है।

नोएडा की थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस द्वारा 5 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में पूरी धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई है। बताया जा रहा है कि वादी के साथ 5 करोड़ 7 लाख 95 हजार 782 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। 

फर्जी ईमेल आईडी भेजकर की गई धोखाधड़ी
 
मिली जानकारी के अनुसार 27 फरवरी 2025 को शिकायतकर्ता की कम्पनी में जर्मनी के वेंडर POLYMER TECHNIK ELBE GMBH GERMANY की फर्जी ई-मेल आईडी भेजकर शिकायतकर्ता से विदेशी मुद्रा यूरो 56,6078.31 (05 करोड़ 07 लाख 95 हजार 782 रुपये) की धोखाधड़ी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गयी थी। इस मामले में 3 मार्च 2025 को साइबर क्राइम पोर्टल एनसीआरपी पर कम्पलेंट पंजीकृत होने के के बाद साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता के बैंक खाते मे संपूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।

शिकायतकर्ता के खाते में धनराशि वापस 

शिकायतकर्ता द्वारा 3 मार्च 2025 को साइबर क्राइम पोर्टल एनसीआरपी पर कम्पलेंट पंजीकृत करायी गई थी। घटना क्रम के अनुसार शिकायतकर्ता की कम्पनी पर जर्मनी की कम्पनी के रुपये ओवरडयू थे, जिसके सम्बन्ध में जर्मनी की कम्पनी के फिशिंग मेल से बैंक डिटेल चेंज कराकर 27 फरवरी 2025 को BANCO BPI SA मे विदेशी मुद्रा यूरो 566078.31( (05 करोड़ 07 लाख 95 हजार 782 रुपये) आईसीआईसीआई बैंक से स्थानान्तरित करा ली गई थी। इस मामले में बैंक अथॉरिटीज से समन्वय स्थापित करते हुए शिकायतकर्ता के खाते मे संपूर्ण धनराशि वापस कराई गई।  

क्या है फिशिंग?

फिशिंग एक साइबर अपराध है, जिसमें धोखेबाज नकली ईमेल, मैसेज या वेबसाइट का उपयोग करके उपयोगकर्ताओं की संवेदनशील जानकारी (जैसे पासवर्ड, बैंक डिटेल्स आदि) चुराने का प्रयास करते हैं। 

 फिशिंग ईमेल पहचानने के तरीके

1- प्रेषक का सत्यापन करें अनजान या संदेहास्पद ईमेल पते से आई मेल पर भरोसा न करें।
2-ग्रामर और स्पेलिंग जांचें फिशिंग ईमेल में अक्सर गलतियां होती हैं, पेमेंट करने से पहले संबन्धित पार्टी से फोन पर कांटेक्ट करें और मेल का एक एक अक्षर स्वयं देख ले।
3- अचानक अनुरोधों से सावधान रहें यदि कोई ईमेल तत्काल पासवर्ड अपडेट, पेमेंट या गोपनीय जानकारी मांग रहा है, तो सतर्क रहें।
4-संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले जाँच करें कि वह असली वेबसाइट की ओर इशारा कर रहा है या नहीं।
5-अटैचमेंट न खोलें यदि स्रोत संदिग्ध हो, तो अटैचमेंट खोलने से बचें, क्योंकि इसमें मैलवेयर हो सकता है।
6- विदेश से प्राप्त ईमेल मे बैंक डिटेल चैंज होने पर बिना सत्यापन के पैसा स्थानान्तरित न किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *