डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कल कनारसी दौरा, डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर आयोजित समारोह में लेंगे हिस्सा

top-news
ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव में रविवार को डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर समारोह आयोजित होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शनिवार शाम भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा की।

ग्रेटर नोएडा के कनारसी गांव में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण में योगदान देने वाले डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 117वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। शनिवार शाम पांच बजे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। समारोह के आयोजन में सर्व समाज के लोग जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों का कहना है कि जयंती समारोह के माध्यम से डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की हुई समीक्षा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन से पहले शनिवार शाम राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर कनारसी गांव पहुंचे। दोनों ने आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर जयंती समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। सत्येंद्र नागर ने बताया कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती को लेकर सर्व समाज के लोगों में उत्साह है। सभी लोग मिलकर समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।


डॉ. रत्नप्पा कुम्हार के योगदान को करेंगे याद

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार ने देश के स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके योगदान को याद करना और उनके विचारों को समाज के लोगों तक पहुंचाना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की स्मृतियों को संजोकर रखना चाहिए। जयंती समारोह के माध्यम से लोगों को उनके जीवन और देश के प्रति उनके योगदान से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


समारोह की तैयारियों में जुटे सर्व समाज के लोग

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि जयंती समारोह की तैयारियों में सर्व समाज के लोग सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम को लेकर लगातार जुटे हुए हैं। शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में विजय प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, सुरेश प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, शिवा नागर, सतीश नागर, प्रदीप नागर, बबली प्रजापति, पवन प्रजापति, गुड्डू, सुनील और सुखबीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *