ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़; ; चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तो भागे, पीछा किया चलाई गोली, उलटा पड़ा दाव

top-news
एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से हुआ फरार, तलाश जारी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना पुलिस की दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायल पैर में पुलिस को गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ गोकशी और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात्रि को थाना दनकौर पुलिस जेपी स्पोर्ट्स सिटी के निर्माणाधीन क्लब के पास डेरिंग खुबन जाने वाले कच्चे रास्ते के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा रूकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुके। पुलिस को सामने देख कच्चे रास्ते के किनारे से भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस द्वारा पीछा किया गया। अपने आप को घिरा हुआ देख बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर किया। पुलिस रा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग  में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान फरीद पुत्र सुनपत निवासी ग्राम अत्ता फतेहपुर के रूप में हुई है।

गिरफ्तार बदमाश पहले भी जा चुका है जेल

एडीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर व खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बिना नंबर की बरामद हुई है। जबकि दूसरा साथी रात्रि/अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। बदमाश से पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि वह पूर्व में गोकशी व गैंगस्टर के मुकदमे में भी जेल जा चुका है। आरोपी के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है। थाना दनकौर पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *