https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

विश्व में भारत के 13 शहर सबसे अधिक प्रदूषित; दिल्ली दूसरे नंबर पर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी सूची में शामिल

top-news
विश्व में ग्रेटर नोएडा 16वां तो नोएडा 20वां सबसे प्रदूषित शहर
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

New Delhi: प्रदूषण को लेकर एक विश्व स्तरीय रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें भारत की स्थिति बहुत खराब है।  स्विट्जरलैंड की वायु गुणवत्ता तकनीक कंपनी आईक्यूएयर की वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2024 के अनुसार,  विश्व के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं। इस लिस्ट में सूची में मेघालय का बर्नीहाट नवंबर वन और दिल्ली दूसरे नंबर पर दुनिया की सबसे शहर है। इस सूची में ग्रेटर नोएडा 16वें तो नोएडा 20वें नंबर पर हैं। जबकि दिल्ली से सटे हुए 7 शहर सूची में शामिल हैं।

 

सबसे उत्तर प्रदेश के 4 शहर सूची में शामिल
रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में पीएम 2.5 का वार्षिक औसत स्तर 91.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा, जो 2023 के 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से एक प्रतिशत से भी कम है। इसलिए दिल्ली लगातार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी हुई है। वहीं, भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश बन गया है, जबकि 2023 में यह तीसरे नंबर पर था।  2024 में भारत में पीएम 2.5 का औसत स्तर 50.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो 2023 के 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से 7% कम है।  हालांकि, दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 6 भारत में ही हैं। 35% भारतीय शहरों में पीएम 2.5 का स्तर डब्ल्यूएचओ की सीमा से 10 गुना अधिक पाया गया है। प्रदूषित शहरों की सूची में राजधानी दिल्ली के दो शहर, हरियाणा के दो, राजस्थान के तीन और उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा चार शहर शामिल हैं।


भारत के सबसे प्रदूषित शहर

1.  बर्नीहाट (मेघालय)  

2.  दिल्ली (राजधानी)

3.  मुल्लांपुर (पंजाब)  

4.  फरीदाबाद (हरियाणा)

5.  लोनी (उत्तर प्रदेश)

6.  नई दिल्ली  

7.  गुरुग्राम (हरियाणा)

8.  गंगानगर (राजस्थान)

9.  ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)

10. भिवाड़ी (राजस्थान)

11. मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)

12. हनुमानगढ़ (राजस्थान)

13. नोएडा (उत्तर प्रदेश)

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *