Noida में प्रदेश स्तरीय ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, मेरठ ने वाराणसी को इतने प्वॉइंट से हराया
नोएडा में जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।
- Rishabh Chhabra
- 11 Mar, 2025
नोएडा में जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन। इस तीन दिनों की प्रदेश स्तरीय ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ और जनपद वाराणसी के बीच फाइनल मैच सम्पन्न हो गया है।
मेरठ ने वाराणसी को 13 प्वॉइंट से हराया
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी गौतमबुद्ध नगर अनीता नगर ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और जिला खेल कार्यालय गौतम बुद्ध नगर के तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय ओपन स्टेट सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद मेरठ और जनपद वाराणसी के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें मेरठ ने वाराणसी को 13 पॉइंट से पराजित किया।
खिलाड़ियों को ट्रॉफी ट्रैकसूट मोमेंटो देकर किया सम्मानित
जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ महासचिव राजेश कुमार यादव दोनों ही अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी ट्रैकसूट मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। आयोजित कार्यक्रम के अंत में लक्ष्यराज त्यागी द्वारा सभी का अभिवादन व्यक्त किया गया और उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर द्वारा सभी का धन्यवाद दिया गया।
प्रतियोगिता में मौजूद रहे अधिकारी
इस प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, जिला कबड्डी संघ जितेंद्र नागर, श्याम वीर विधूड़ी, बालचंद नागर, विजय किशोर निम्स हॉस्पिटल, डॉo परवेज अली जूडो कोच, ज्योति नागर बॉक्सिंग कोच, सुमित कुमार कबड्डी कोच, शिलांकुर नेटबाल कोच, देवेंद्र कौशिक कार्यालय सहायक मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






