Greater Noida एसपी सौम्या सिंह ने ग्रामवासियों के साथ गोष्ठी की, त्योहारों को लेकर की ये अपील, दी चेतावनी

top-news
ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिसहाडा, छोलस, खगौडा के ग्रामवासियों के साथ मंगलवार को गोष्ठी की गई।

ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बिसहाडा, छोलस, खगौडा के ग्रामवासियों के साथ मंगलवार को गोष्ठी की गई। ये गोष्ठी पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी/एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी द्वितीय ग्रेटर नोएडा सौम्या सिंह द्वारा थाना प्रभारी जारचा के साथ की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों होली पर्व एवं रमजान को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है। 

त्योहारों में माहौल बिगाड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई 

इस बैठक में आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने व किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को समझाया गया कि यदि कोई भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 

अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की 

इसके साथ ही सभी लोगों से अपील करते हुए उन्हे समझाया गया, कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और सभी लोग त्योहार को शांति पूर्ण ढंग से मना सके तथा पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *