Noida Police ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को किया अरेस्ट, जानें पूरा मामला

top-news
नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा 10,000 हजार रूपये का ईनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोएडा की थाना फेस-2 पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा 10,000 हजार रूपये का ईनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। 

क्या था पूरा मामला

बताया जा रहा है कि अभियुक्त व उसके अन्य साथियों द्वारा मु0अ0सं0 538/23 धारा 363/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अनुज की जमानत हेतु पीड़िता/अपहर्ता के फर्जी दस्तावेज बनाकर एवं पीड़िता को बालिग दर्शाकर अभियुक्त अनुज की जमानत कराई गयी थी। इसी मामले को लेकर बाद में अभियुक्त व उसके अन्य साथियों द्वारा फिर से नाबालिग पीड़िता का अपहरण कर लिया गया था। इस घटना के सम्बन्ध में 26 दिसंबर 2024 को वादी द्वारा थाना फेस-2 पर तहरीर देकर मु0अ0सं0 632/24 धारा 363/420/467/468/471/120 बी भादवि पंजीकृत कराया गया। वहीं पूरे मामले की जांच-पड़ताल के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धारा 366/376(3) भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।


आरोपी युवक को पुलिस ने किया अरेस्ट

थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा मंगलवार को त्वारित कार्यवाही करते हुये लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मामले में वांछित अभियुक्त अनुज कुमार पाल पुत्र महेशचन्द पाल निवासी ग्राम पाखर थाना सौरिख जिला कन्नौज हालपता ग्राम शहदरा थाना सेक्टर 142 नोएडा उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को पुलिस ने एनएसईजैड बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस द्वारा पीड़िता को दोबारा तलाश करके माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। इसके साथ ही अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 27 फरवरी 2025 को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा मुकदमा में वांछित अभियुक्त अनिल पाल पुत्र महेशचन्द पाल, लालू उर्फ राजपाल पुत्र जोगराज सिंह पाल को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *